वाराणसी में AAP ने बीएलओ की मौत पर किया प्रदर्शन, ‘अत्यधिक कार्यभार’ को बताया जिम्मेदार; चुनाव आयोग से की बड़ी मांग
वाराणसी में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) कर्मचारियों की आकस्मिक मौत के मुद्दे पर शोक सभा आयोजित की। यह शोक सभा कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में हुई, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।
आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अत्यधिक कार्यभार और निर्वाचन अधिकारियों के दबाव के कारण 25 से अधिक बीएलओ की मृत्यु हुई है। उन्होंने इस लापरवाही के लिए निर्वाचन आयोग को जिम्मेदार ठहराया। आप नेताओं का कहना है कि आयोग को समय सीमा बढ़ाकर बीएलओ पर बढ़ते कार्यभार को कम करना चाहिए था, ताकि कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव न पड़े।
आप ने यह भी मांग की कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया की समय सीमा को और भी आगे बढ़ाया जाए, जिससे कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के उपयोग से वंचित न रह सके। शोक सभा में जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल, रेखा जायसवाल, घनश्याम पांडे, एजाज अहमद, शारदा टंडन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वाराणसी में IPS पर भारी ‘जुगाड़ू’ दारोगा, खाकी के अंदर चल रहा ‘बिरादरीवाद’ का खेल
वाराणसी में 10 दिन तक ‘अंधेरा’ छाएगा! इस वजह से रोज 4 घंटे कटेगी बिजली
IIT BHU में बंपर प्लेसमेंट: 181 कंपनियों ने 716 छात्रों को दिया जॉब ऑफर, 1.67 करोड़ का पैकेज
19 साल के लड़के ने रच दिया इतिहास! 200 साल बाद पूरी की वेदों की सबसे कठिन साधना, PM मोदी भी हुए मुरीद
वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान हादसा, पिता के इकलौते बेटे की डूबने से मौत
IIT BHU में प्लेसमेंट का जलवा: पहले ही दिन 17 छात्रों को मिले करोड़ों के ऑफर, टूटा रिकॉर्ड
काशी-तमिल संगमम् 4.0: उत्तर-दक्षिण का मिलन, काशी में उमड़ा दक्षिण भारत, पीएम मोदी ने की थी तारीफ
निर्धारित गति के बावजूद हाईवे पर मौत का तांडव, वाराणसी में हरहुआ रिंग रोड बना ‘डेथ जोन’
