बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार और सोने के कुंडल ठगे
कस्बा खंदौली में सोमवार शाम बैंक से घर लौट रही एक महिला को बाइक सवार दो शातिरों ने अपना निशाना बनाया। टप्पेबाजी कर दस हजार रुपये की नकदी और कानों के सोने के कुंडल ठग लिए।
थाना खंदौली क्षेत्र के पलटू की प्याऊ (गोविन्दपुर) निवासी 54 वर्षीय अंजू शर्मा पत्नी स्व. अनिल शर्मा कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाने पहुंची थीं। वह खाते में जमा करने के लिए दस हजार रुपये साथ लाई थीं। बैंक में कागजात जमा हो गए, लेकिन रुपये जमा नहीं हो सके। बैंक कर्मियों ने उन्हें अगले दिन आने को कहा। इसके बाद अंजू शर्मा पैदल ही घर लौट रही थीं।
जैसे ही वह आगरा–अलीगढ़ मार्ग पर सीएचसी के पास पहुंचीं, वहां पहले से ही खड़ी बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। टप्पेबाजी कर महिला से दस हजार रुपये की नकदी व सोने के कुंडल उतरवा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक खंदौली राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि महिला के साथ बाइक सवारों ने टप्पेबाजी की है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
भगवान पारसनाथ के रथ पर फूलों की बारिश, भक्ति में डूबा शहर
आगरा के परिषदीय बच्चों ने किया कमाल! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुने गए, पहली बार करेंगे हवाई यात्रा
जीआरपी के दो सिपाहियों ने टाल दी बड़ी रेल दुर्घटना, चलती ट्रेन के पहियों में लगी आग बुझाकर बचाई सैकड़ों जान
खनन माफिया की गुंडागर्दी: महिला वनकर्मी से की अभद्रता, जान बचाकर भागी टीम; 3 पर FIR
आगरा: बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, टप्पेबाजी कर 10 हजार रुपये और सोने के कुंडल लूटे
‘द फैमिली मैन’ के को-स्टार की काली करतूत, वेब सीरीज की आड़ में करता था MDMA की तस्करी, आगरा पुलिस ने दबोचा
सरप्राइज के नाम पर ननद की आंखों पर बांधी पट्टी, फिर चाकू-चिमटे से कर दिया लहूलुहान हमला
सरप्राइज के बहाने ननद पर जानलेवा हमला, भाभी ने आंखों पर पट्टी बांधकर चाकू-चिमटे से गोदा
