0

गुरुग्राम के गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; शॉर्ट सर्किट बनी वजह?

By Dec 10, 2025

गुरुग्राम के सेक्टर-45 स्थित ग्रीनवुड सोसायटी के गेस्ट हाउस में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर अंदर मौजूद लोग घबराकर बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 दमकल केंद्र से चार फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

गेस्ट हाउस संचालक के अनुसार, आग लगने से फर्नीचर, बिस्तर, एसी, एलईडी और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दमकलकर्मी सुभाष ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। टीम मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बेटे के जन्म की खुशी में पार्टी, भाभी ने छत से धक्का देकर ले ली जान!

गुरुग्राम में एक युवक की छत से धक्का देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक रोहित अपने बेटे के जन्म की खुशी में पार्टी देने के लिए अपनी रिश्तेदार बबली के घर गया...
By Dec 10, 2025

गुरुग्राम में भीषण हादसा: अचानक ब्रेक लगाने से ऑटो ट्रक में घुसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

गुरुग्राम जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास रविवार अलसुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहा ऑटो उसमें भिड़ गया। इस...
By Dec 10, 2025

गुरुग्राम: शहर को पानी सप्लाई करने वाली GWS नहर में आई दरार, खेतों में फैला पानी; जलापूर्ति पर संकट?

सोमवार सुबह चांदू गांव में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास, शहर को पानी सप्लाई करने वाली मेन नहर, गुड़गांव वॉटर सप्लाई (GWS) में अचानक एक बड़ी दरार आ गई, जिससे बड़ी दिक्कत हो गई। यह...
By Dec 10, 2025

दिल्ली धमाके के बाद गुरुग्राम पुलिस अलर्ट: इंटेलिजेंस यूनिट ने कसी कमर, अल-फलाह जैसी घटना रोकने की तैयारी

फरीदाबाद में अल-फलाह जैसी घटना और दिल्ली धमाके के बाद गुरुग्राम की लोकल इंटेलिजेंस टीम ज्यादा सक्रिय हुई है, लेकिन पहले कई घटनाओं की जानकारी में यह टीम फेल हो चुकी है। दिल्ली धमाके के...
By Dec 10, 2025

साझा करें