भिवंडी में इमारत में भीषण आग, हजारों किलोमीटर दूर से दिखी लपटें, लाखों का नुकसान संभव
महाराष्ट्र के भिवंडी में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला है। काल्हेर इलाके में स्थित श्री राजलक्ष्मी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की एक इमारत में बीती रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। आग के कारण आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जो दूर-दूर तक देखा जा सकता था।
स्थानीय अधिकारियों को रात करीब 8 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि इमारत की दूसरी मंजिल पर आग बुरी तरह फैल चुकी थी। आग के फैलाव को देखते हुए और पास में ही रिहायशी इलाका होने के कारण, सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से उस इलाके को खाली कराने का आदेश दिया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत कर रहे हैं।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग की भीषणता और कॉम्प्लेक्स में मौजूद सामान के कारण लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत और बचाव अभियान जारी है और अधिकारी आग बुझाने के साथ-साथ किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्क हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, जो एक बड़ी राहत की बात है। आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।
