दद्दीगढ़ी में पैसों के लेनदेन पर खूनी संघर्ष, नौ लोग घायल
थाना छाता क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दद्दीगढ़ी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में लाठी-डंडों का प्रयोग किया गया, जिससे दोनों पक्षों के कुल नौ लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक छाता, कमलेश सिंह ने बताया कि यह विवाद गांव दद्दीगढ़ी में भरतो पक्ष और सत्यपाल पक्ष के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर उत्पन्न हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए, जिससे गांव में भय का माहौल पैदा हो गया।
मारपीट में घायल हुए लोगों में प्रथम पक्ष से भरतो, मलाल उर्फ श्यामो शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से सत्यपाल, अशोक, सूरज, प्रदीप, सत्यप्रकाश, दीपक और पिन्नू को चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
लाखों की शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कार और ट्रक से 70 पेटी बरामद
ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क निर्माण शुरू, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
ग्राम पंचायतों में बने 11 श्मशान स्थलों का होगा सत्यापन, गुणवत्ता की होगी जांच
20 करोड़ की साइबर ठगी: मंत्री के साले समेत कई आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति ने मनाया स्थापना दिवस, वीर नारियों का हुआ सम्मान
मथुरा में भाजपा की एकता पदयात्रा संपन्न, पंचायत चुनाव पर मंथन
शादी वाले घर में मातम: खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
घटिया निर्माण पर बेसिक शिक्षा विभाग की लापरवाही, खंड शिक्षाधिकारी ने किया निरीक्षण
