अमरोहा के जंगल में मिली चोरी की ATM, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से सोमवार रात चोरी की गई एक एटीएम मशीन अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरासी के जंगल में बरामद की गई है। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो उन्होंने मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में एटीएम मशीन पड़ी देखी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।nnसूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि एटीएम मशीन कुछ दिन पहले मुरादाबाद से चोरी हुई थी। इसके बाद अमरोहा पुलिस ने मुरादाबाद पुलिस से संपर्क साधा। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाश एटीएम को कार से हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा से होते हुए यहां तक लाए और फिर जंगल में फेंककर फरार हो गए।nnघटना की गंभीरता को देखते हुए, अमरोहा पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए कमर कस ली है। पुलिस ने घटना के समय यानी सोमवार रात तीन बजे से सुबह साढ़े चार बजे तक के टोल प्लाजा से डेढ़ घंटे की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। इस फुटेज के जरिए बदमाशों द्वारा इस्तेमाल की गई कार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में अमरोहा पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें गहन जांच में जुटी हैं।nnबदमाशों द्वारा एटीएम को हाईवे से हटकर जंगल में फेंकने के तरीके से यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि वे पुलिस को चकमा देने के इरादे से इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकते थे। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एटीएम फेंकने के बाद बदमाश किस दिशा में भागे। इसके लिए अतरासी से अमरोहा और अतरासी से हसनपुर की ओर जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। साथ ही, गजरौला के चौपला चौराहे और गढ़ टोल प्लाजा पर भी लगे कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि बदमाशों तक पहुंचा जा सके।nnअमरोहा के सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। बदमाशों का पता लगाने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं और विभिन्न स्थानों से सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर उनकी जांच की जा रही है।”
जा रही है।”
जा रही है।”
जा रही है।”
जा रही है।”
जा रही है।”
जा रही है।”
जा रही है।”
जा रही है।”
जा रही है।”
जा रही है।”
जा रही है।
