बिहार एसटीईटी 2025: आंसर की जारी, 27 नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति
बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Bihar STET) 2025 के लिए प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यह आंसर की 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित हुई परीक्षा के लिए है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जारी की गई उत्तर कुंजी से अपने द्वारा दिए गए उत्तरों का मिलान करें। यदि किसी भी प्रश्न के उत्तर से वे संतुष्ट नहीं हैं या उन्हें लगता है कि कोई उत्तर गलत है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 है। प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति दर्ज कराने हेतु 50 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।
सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों का विधिवत निराकरण किया जाएगा। इसके बाद बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और फिर नतीजों की घोषणा की जाएगी। परीक्षा के नतीजों की घोषणा दिसंबर माह में होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बिहार एसटीईटी परीक्षा में सफल होने के लिए विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग न्यूनतम अंक प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के लिए 50 फीसदी, पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5 फीसदी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5 फीसदी, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 40 फीसदी रखा गया है। यह पात्रता परीक्षा शिक्षकों की नियुक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
बिहार में अपराध पर गृह मंत्री सम्राट चौधरी का कड़ा एक्शन प्लान, कानून व्यवस्था सर्वोपरि
बिहार सरकार की वेबसाइट पर नौ महीने तक रहा हिटलर-मुसोलिनी का महिमामंडन
20 साल बाद राबड़ी देवी को छोड़ना होगा पटना का 10 सर्कुलर रोड, मिला नया सरकारी आवास
पटना: स्कूटी चोर को पकड़ना दारोगा पर भारी, वर्दीधारी पर हमला कर लूटे रुपये
बिहार के 6 लाख शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: वरीयता का फार्मूला तय, अधिसूचना जारी
मां बनने पर सजा क्यों? पटना हाई कोर्ट ने प्राध्यापिका को दिया इंसाफ
खान सर ने खोला राज: ऐसे अमीर बनते हैं भारत के लोग, अमेरिका से है बड़ा अंतर
बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश टाइफाइड से पीड़ित, डॉक्टर ने दी आराम की सलाह
