गाजियाबाद: बैंक मैनेजर ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पारिवारिक विवाद की आशंका
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-1 सोसायटी में सोमवार रात एक बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बैंक ऑफ इंडिया की हापुड़ शाखा में कार्यरत 40 वर्षीय रोहित बत्रा का शव सोसायटी की 14वीं मंजिल से नीचे पाया गया। आवाज सुनकर दौड़े सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसके पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, रोहित बत्रा मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले थे और उनका ऑफिसर सिटी-1 में सातवीं मंजिल पर एक फ्लैट है, जिसे उन्होंने किराए पर दिया हुआ है। सोमवार रात वह टाप फ्लोर की छत से नीचे गिरे। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया और पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मृतक किस परिस्थिति में 14वीं मंजिल तक पहुंचे और वहां से गिरने की वजह क्या थी। इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।
पारिवारिक स्तर पर संपत्ति को लेकर विवाद की बात भी सामने आ रही है, जिसे आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों का पूरी तरह से पता लगाया जा सके। इस घटना ने सोसायटी में रहने वाले लोगों के बीच डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।
सीएम योगी का गाजियाबाद दौरा: 27 नवंबर को गुफा मंदिर का करेंगे उद्घाटन
गाजियाबाद में नशेड़ी ने दरोगा को धक्का दिया, बाल-बाल बची जान; वीडियो वायरल
गाजियाबाद में चाउमीन बनी आफत, छह लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार
गाजियाबाद: प्रदूषण और संक्रमण का कहर, एक मरीज की मौत, स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा
साहिबाबाद में दीवार गिरी, तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
गाजियाबाद में ‘सांस’ अभियान शुरू: निमोनिया से बच्चों को बचाने की पहल
गाजियाबाद: ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट, वर्दी फाड़ी, कार चढ़ाने का प्रयास
कैग अधिकारी ने पेश की मिसाल, दहेज में मांगी सिर्फ एक रुपया और नारियल
