प्रभास की ‘स्पिरिट’ का मुहूर्त संपन्न, चिरंजीवी हुए शामिल, तृप्ति डिमरी ने की शुरुआत
संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज व भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ का सफर रविवार को शुरू हो गया है। फिल्म का मुहूर्त मेगास्टार चिरंजीवी की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसने सभी की उत्सुकता बढ़ा दी है। इस फिल्म से ‘एनिमल’ फेम अभिनेत्री तृप्ति डिमरी, प्रभास के साथ पहली बार पर्दे पर नजर आएंगी। ‘एनिमल’ में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली तृप्ति अब प्रभास के साथ एक नई जोड़ी के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।nnफिल्म की शूटिंग के पहले दिन मुहूर्त पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें तृप्ति डिमरी, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा, निर्माता भूषण कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। हालांकि, मुख्य अभिनेता प्रभास इस पूजा में शामिल नहीं हुए, जो थोड़ी हैरानी की बात रही। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर मुहूर्त पूजा की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “शूटिंग शुरू, इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास की ‘स्पिरिट’ आज फ्लोर पर आ गई है!” उन्होंने आगे बताया कि भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस और संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शुरुआत शानदार रही। मुहूर्त पूजा में प्रभास, तृप्ति डिमरी, भूषण कुमार, संदीप रेड्डी वांगा, प्रणय रेड्डी वांगा और शिव चानना मौजूद थे, और मेगास्टार चिरंजीवी स्पेशल गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शामिल हुए। कैप्शन में प्रभास की मौजूदगी का जिक्र होने के बावजूद, वे तस्वीरों में नजर नहीं आए।nn’स्पिरिट’ में प्रभास एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।nnयह भी उल्लेखनीय है कि ‘स्पिरिट’ पहले दीपिका पादुकोण को लेकर चर्चा में थी। हालांकि, कुछ अनबन के चलते दीपिका ने फिल्म से किनारा कर लिया था। खबरों के अनुसार, दीपिका की मांगों में आठ घंटे की शिफ्ट, मोटी फीस, प्रॉफिट में हिस्सा और तेलुगु में डायलॉग न बोलने जैसी शर्तें शामिल थीं। सितंबर 2024 में माँ बनने के बाद, दीपिका कथित तौर पर हर हफ्ते केवल 5 दिन, आठ घंटे की शिफ्ट चाहती थीं। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को ये मांगें स्वीकार्य नहीं थीं, जिसके बाद तृप्ति डिमरी को उनकी जगह साइन किया गया।”
।”
किया गया।”
गया।
