प्राकृतिक खेती से झारखंड के किसान होंगे मालामाल, सरकार देगी इनाम
झारखंड में किसानों को समृद्ध बनाने और मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस बात पर जोर दिया कि प्राकृतिक खेती कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर मुनाफा कमाने का एक प्रभावी तरीका है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने चार हजार हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे भविष्य में और बढ़ाया जाएगा।
पशुपालन निदेशालय सभागार में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंत्री तिर्की ने कहा कि किसानों को जैविक खेती और प्राकृतिक खेती के बीच के अंतर को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती किसानों को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है, बल्कि मिट्टी के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है।
कार्यशाला में राज्य के 12 जिलों से आए 88 क्लस्टर के कृषि सखी और किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि प्राकृतिक खेती मौसम की अनिश्चितताओं से निपटने में भी किसानों की मदद करती है। भारी बारिश या तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं में भी, रासायनिक खेती की तुलना में प्राकृतिक खेती से उगाई गई फसलों को कम नुकसान होता है।
कृषि मंत्री ने रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से तैयार उत्पाद हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहे हैं और हम अनजाने में जहर का सेवन कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए उन्होंने प्राकृतिक खेती को एक जन आंदोलन के रूप में अपनाने की अपील की।
मंत्री ने अधिकारियों को ओफाज (OFDA) के माध्यम से प्राकृतिक खेती की प्रगति की निगरानी करने और इसकी वार्षिक रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसी रिपोर्ट के आधार पर सरकार भविष्य की कार्य योजनाओं को अंतिम रूप देगी। साथ ही, उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्लस्टरों को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिससे किसानों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।
शुभमन गिल वनडे सीरीज से बाहर, केएल राहुल संभाल सकते हैं कमान
झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस: धनबाद विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक सम्मान
एजुकेशन ट्रिब्यूनल एक्ट पर हाई कोर्ट की पांच जजों की पीठ में सुनवाई
रांची में वीकेंड और छुट्टियों पर पार्किंग शुल्क आधा, निगम ने जारी किया आदेश
झारखंड विधानसभा की रजत जयंती आज: शहीदों के परिजनों और खिलाड़ियों का होगा भव्य सम्मान
धीरे-धीरे दस्तक देगी ठंड, ठंडी हवाओं की भूमिका रहेगी अहम
हटिया-आसनसोल एक्सप्रेस तीन दिन रहेगी रद्द, यात्रियों को होगी असुविधा
रांची में धर्मांतरण और चंगाई सभा के खिलाफ महाजुटान, 23 को सरना बचाओ महारैली
