बस्ती में दबंगों का कहर: मां-बेटे को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मदद की गुहार अनसुनी
उत्तर प्रदेश के बस्ती शहर में कानून-व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाने वाला एक मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती के मंगल बाजार में बेखौफ दबंगों ने एक महिला और उसके 21 वर्षीय बेटे को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूत्रों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब पीड़िता रुखसाना अपने बेटे सैफ के साथ घर से बाजार की ओर निकल रही थीं और सामने खड़ी एक चार पहिया गाड़ी को हटाने के लिए कहा।nnगाड़ी हटाने की बात पर दबंग आगबबूला हो गए और उन्होंने मां-बेटे को घेर लिया। पहले तो उन्होंने जमकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर लात-घूंसों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। सूत्रों का कहना है कि जब माँ ने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की, तो दबंगों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और महिला को बालों से पकड़कर सड़क पर घसीटा। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन दबंगों के खौफ के कारण कोई भी बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया।nnघटना के बाद स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर काफी देर से पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सूत्रों के अनुसार, जानलेवा हमले जैसी घटना के बावजूद पुलिस ने मंगल बाजार निवासी शिवानंद, वेदानंद व विवेकानंद सोनी और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं के बजाय शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज कर केवल खानापूर्ति की है।nnपीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी इलाके के रसूखदार लोग हैं और उनकी पुलिस से सांठगांठ है, जिसके कारण उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़िता को सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। रोते हुए उन्होंने बताया कि आरोपी उनके बेटे को मार डालना चाहते थे और थाने में गुहार लगाने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्हें अब भी अपनी जान का खतरा बना हुआ है।nnइस संबंध में, सीओ सिटी, बस्ती सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ितों का मेडिकल करवाकर तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।”
जा रही है।
