बरेली उपद्रव का आरोपी जुनैद गिरफ्तार, घर-घर जाकर भीड़ जुटाने की बात कबूली
बरेली शहर में मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर हुए उपद्रव के एक अहम आरोपी जुनैद अली उर्फ लकी शाह को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, जुनैद ने पूछताछ में यह बात कबूल की है कि उपद्रव से पहले वह घर-घर जाकर लोगों को इस्लामियां ग्राउंड में जुटने के लिए प्रेरित कर रहा था। उसने यह भी बताया कि उसने लोगों को समझाया था कि पुलिस द्वारा रोके जाने पर बच्चों को आगे करना है और इसके अलावा अन्य निर्देश भी दिए थे।
यह मामला कानपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद के बाद भड़का था। मौलाना तौकीर रजा के एक आह्वान पर 26 सितंबर को शहर में बड़ा उपद्रव हुआ था। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, फायरिंग की और पुलिस के उपकरणों को भी लूट लिया था। इस घटना के संबंध में शहर के पांच थानों – कोतवाली, बारादरी, प्रेमनगर, किला और कैंट में कुल 10 मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस ने अब तक मौलाना तौकीर रजा सहित कुल 92 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी जुनैद अली, ब्रह्मपुरा छतरी वाला कुआं का रहने वाला है और प्रेमनगर थाने में दर्ज उपद्रव से संबंधित मुकदमे में वांछित था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है। जुनैद को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे चालान के बाद जेल भेज दिया गया।
बरेली हिंसा: मुख्य आरोपी नदीम को HC से राहत नहीं, कोर्ट ने कहा गंभीर मामला
पीलीभीत बाइपास पर नई टाउनशिप: भूमि अधिग्रहण और विकास साथ-साथ, 2275 किसान होंगे मालामाल
बरेली विकास प्राधिकरण 10 कॉलोनियों का कराएगा लैंड ऑडिट, खाली भूखंडों का होगा सर्वे
पीलीभीत में रोडवेज बस ट्रक में घुसी, 11 यात्री घायल
बरेली विकास प्राधिकरण: 35 नए गांवों में मास्टर प्लान से अवैध निर्माण होंगे नियमित
