चीनी गिरोह संग मिलकर भारतीयों को विदेश भेजकर कराते थे साइबर ठगी, दो गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो मोटी रकम के लालच में चीनी नागरिकों के साथ मिलकर भारतीयों को विदेश भेजकर उनसे साइबर अपराध कराता था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों विजेंद्र उर्फ सोनू (23) और जितेंद्र उर्फ मोनू (21) को दिल्ली के वजीराबाद पुलिस एकेडमी से गिरफ्तार किया है।
पुलिस को यह जानकारी तब मिली जब थाईलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार हुए मंदीप ने 15 नवंबर को साइबर अपराध दक्षिण थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, आरोपियों सोनू और मोनू ने मंदीप को थाईलैंड से अवैध रूप से म्यांमार भेज दिया था। जब मंदीप ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में, 22 अक्टूबर को म्यांमार की सेना ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। छह नवंबर को मंदीप को थाईलैंड से दिल्ली डिपोर्ट किया गया। पुलिस ने मानव तस्करी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी जितेंद्र उर्फ मोनू जनवरी 2025 में म्यांमार गया था, जहां उसकी मुलाकात चीनी नागरिकों से हुई और उसने उनके साथ मिलकर साइबर ठगी का काम शुरू कर दिया। उसने अपने भाई विजेंद्र उर्फ सोनू को बताया कि चीनी लोग अवैध ठगी के लिए लड़के बुला रहे हैं और प्रत्येक व्यक्ति के बदले उन्हें एक हजार डॉलर और एजेंट को तीन हजार डॉलर कमीशन के तौर पर मिलते हैं। इसी लालच में विजेंद्र ने पीड़ित मंदीप को पहले थाईलैंड और फिर म्यांमार भेजा, जिसके बदले उसे तीन हजार डॉलर का कमीशन मिला, जबकि जितेंद्र को एक हजार डॉलर मिले।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह नौकरी का झांसा देकर युवाओं को विदेश भेजता था और वहां उन्हें जान से मारने की धमकी देकर विभिन्न प्रकार के अवैध कार्य करवाता था। अब तक की जांच में यह भी पता चला है कि यह गिरोह हरियाणा और राजस्थान के करीब 10 युवाओं को इसी तरह नौकरी का लालच देकर विदेश भेज चुका है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और उनसे आगे की पूछताछ जारी है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के शिकार हुए अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।
नमो भारत ट्रेन में मनाएं जन्मदिन और प्री-वेडिंग, एनसीआरटीसी ने शुरू की नई सुविधा
दिल्ली धमाका: हिरासत से छूटे डॉक्टर आरिफ मीर का सनसनीखेज दावा, कानपुर कार्डियोलॉजी को भेजा संदेश
दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर दो नई ट्रेनें शुरू, रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
मालगाड़ी से सबसे ज्यादा क्या ढोया जाता है? रेलवे का बड़ा खुलासा
दिल्ली धमाके से जुड़ा एक और शख्स जम्मू-कश्मीर से हिरासत में, जैश से संबंध की जांच जारी
सयानी गुप्ता: किरदारों में जान फूंकने वाली अदाकारा
सयानी गुप्ता: किरदारों में जान फूंकने वाली अदाकारा
दिल्ली धमाका: अल-फलाह विश्वविद्यालय के डॉक्टर ATS के निशाने पर, अमरोहा से पूछताछ
