मथुरा में अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, पांच घायल, मचा कोहराम
मथुरा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, वहीं घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन घटनाओं से मृतकों के परिवारों में गहरा शोक व्याप्त है।
पहला हादसा, बरेली-जयपुर हाइवे पर हुआ, जहां एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे। घायलों में से एक, देवेन्द्र कुमार (50) निवासी मलिकपुर, फरह, की उपचार के दौरान शुक्रवार को मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि देवेन्द्र अपने परिवार के साथ गंगा स्नान कर लौट रहे थे, तभी हाथरस क्षेत्र में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। उन्हें मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
दूसरा हादसा, थाना हाइवे क्षेत्र में मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर हुआ। गुरुवार रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार विजयपाल (45) को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विजयपाल मथुरा से अपने गांव कंचनपुर, अडींग, गोवर्धन लौट रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तीसरा हादसा, कोसीकलां थाना क्षेत्र में नंदगांव रोड पर रेलवे फ्लाई ओवर के पास हुआ। शुक्रवार शाम को एक अज्ञात वाहन ने लापरवाही से चलाए जा रहे वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस टक्कर में रोबिन (निवासी गांव छोकरवास, शेरगढ़) की मौत हो गई, जबकि उनका साथी सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए भिजवाया, जहां रोबिन को मृत घोषित कर दिया गया और सरफराज का इलाज जारी है।
एक अन्य घटना में, थाना जैंत अंतर्गत हाइवे पर रोड किनारे बेहोशी की हालत में मिले एक पदयात्री श्रद्धालु की उपचार के दौरान गुरुवार रात मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उसकी पहचान प्रवीन नंदा (30) निवासी सरकारी अस्पताल के सामने, भुआ बिछिया, मंडला, मध्य प्रदेश के रूप में हुई थी। सूत्रों के अनुसार, वह बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री द्वारा निकाली गई सनातन एकता पदयात्रा में शामिल होने आया था।
पुलिस ने सभी मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है। इन घटनाओं ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।
पथवारी मोहल्ला के वासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर, जिम्मेदार अनसुने
ट्रांसपोर्ट नगर में जीना मुश्किल: मूलभूत सुविधाओं से वंचित, जनता में आक्रोश
सपा ने मनाई मुलायम सिंह यादव की जयंती, पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प
HIV पीड़ित युवती से शादी, बिचौलिए ने किया धोखा, दूल्हा सदमे में
मथुरा में रिश्तेदार की हैवानियत: बंद घर पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, पथराव
यमुना के नए पुल पर फिर बने गड्ढे, राहगीर परेशान
सिम्स हॉस्पिटल में नि:शुल्क बालरोग स्वास्थ्य शिविर, 40 से अधिक बच्चों को मिला लाभ
ट्रेनों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 17 मोबाइल बरामद
