0

गाजियाबाद: एलएलबी छात्र की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव

By Nov 21, 2025

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के वृंदावन गार्डन में एलएलबी के एक छात्र दक्ष प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है, जिसमें आत्महत्या की पुष्टि हुई है, लेकिन मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

सूत्रों के अनुसार, दक्ष प्रजापति मेवाड़ कॉलेज में एलएलबी का छात्र था। वह अपने पिता प्रेम शंकर प्रजापति, जो एक निजी स्कूल में एकाउंटेंट हैं, और मां शकुंतला के साथ रहता था। घटना के समय दक्ष की मां अस्पताल में भर्ती थीं और पिता काम पर गए हुए थे। दोपहर में जब पिता घर लौटे तो उन्होंने दक्ष को पंखे से लटका देखा। शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हुए और दक्ष को फंदे से उतारकर बेड पर लिटाया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि, परिवार वालों ने दक्ष की हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि परिवार की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। एसीपी साहिबाबाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। यदि परिवार की ओर से कोई शिकायत या तहरीर दी जाती है, तो पुलिस उसकी जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गाजियाबाद की हवा ‘जहरीली’: AQI 400 पार, 45 लाख लोगों की सांसों पर संकट

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बेहतर जीवन की तलाश में आने वाले लोगों को अब साफ हवा के लिए तरसना पड़ रहा है। गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर इतना गंभीर हो गया है कि शहर...
By Nov 21, 2025

गाजियाबाद में शेयर ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई के नाम पर 54 लाख की ठगी

गाजियाबाद में साइबर अपराधियों ने दो अलग-अलग मामलों में करीब 54 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे और घर बैठे कमाई का लालच देकर लोगों को...
By Nov 21, 2025

गाजियाबाद: 31 वर्षीय व्यक्ति ने 14 वर्षीय किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पुलिस ने शुक्रवार को एक 14 वर्षीय लापता किशोरी को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने 31 वर्षीय गिरिराज...
By Nov 21, 2025

साझा करें