0

हरिद्वार में रेस्टोरेंट पर हथियारबंद युवकों का हमला, कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़

By Nov 21, 2025

हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक रेस्टोरेंट में हथियारबंद युवकों द्वारा की गई गुंडागर्दी की घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सूत्रों के अनुसार, शिव मूर्ति चौक के पास स्थित एक देसी रेस्टोरेंट में कुछ हथियारबंद युवक पहुंचे और उन्होंने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से उन पर हमला भी कर दिया।

इस अचानक हुए हमले से रेस्टोरेंट में काम कर रहे कर्मचारी दहशत में आ गए। हमलावरों ने रेस्टोरेंट के काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों को निशाना बनाया। पीड़ित कर्मचारियों में रोहित, सुभाष, पुष्पेंद्र, तुषार और अर्जन सिंह शामिल हैं, जिन्हें जमकर पीटा गया। इस मारपीट में तुषार नाम का कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर का सीटी स्कैन भी कराना पड़ा। अन्य कर्मचारियों को भी सिर, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं।

मारपीट के दौरान हमलावरों ने रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ भी की। उन्होंने काउंटर, सामान और अन्य वस्तुओं को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे रेस्टोरेंट को काफी नुकसान पहुंचा है। इस घटना का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें हमलावरों की करतूत स्पष्ट दिखाई दे रही है।

घटना के संबंध में पीड़ित अर्जन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी विशाल मखिला निवासी राजीव नगर कालोनी मायापुर और उसके कई अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गहन जांच शुरू कर दी गई है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

जल जीवन मिशन: 360 गांवों में नल कनेक्शन पहुंचा, रखरखाव के लिए 42 करोड़ की जरूरत

हरिद्वार जिले में जल जीवन मिशन के तहत 360 गांवों में पेयजल आपूर्ति का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब सभी घरों तक नल कनेक्शन पहुंचा दिए गए...
By Nov 21, 2025

साझा करें