मथुरा-वृंदावन के लिए 4327 करोड़ की 33 नई परियोजनाएं स्वीकृत, विकास को मिलेगी गति
मथुरा को 2025-26 की कार्य योजना के तहत 4327.98 करोड़ रुपये की लागत वाली 33 नई परियोजनाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को एक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ ‘मथुरा विजन-2030’ के प्रस्तुतीकरण के दौरान यह महत्वपूर्ण घोषणा की। इस बैठक में अन्य 65 परियोजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की गई, जिनकी कुल लागत 7472.39 करोड़ रुपये है। भविष्य में प्रस्तावित 160 परियोजनाओं की लागत 22967.57 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिससे कुल परियोजनाओं की संख्या 258 हो जाती है।
मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत 33 परियोजनाओं में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की 5, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की 1, लोक निर्माण विभाग की 5, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की 1, मथुरा वृंदावन नगर निगम की 19, सिंचाई विभाग की 1 तथा पशुपालन विभाग की 1 परियोजना शामिल है। इन 33 परियोजनाओं की कुल लागत 4327.98 करोड़ रुपये है।
इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं में वृंदावन बाईपास (जैत-यमुना एक्सप्रेस-वे) का निर्माण, ग्राम रहीमपुर (निकट फरह) और ग्राम छाता में टाउनशिप का विकास, गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग (अन्यौर) के निकट नाले का निर्माण, बरसाना में राधारानी मंदिर के बह्मांचल पर्वत स्थित प्रवेश द्वार/मार्ग का विस्तारीकरण, मथुरा में एकीकृत नियंत्रण केंद्र का निर्माण, कृष्णा नगर में वाणिज्यिक प्लाजा सहित बहुस्तरीय कार पार्किंग का निर्माण, जवाहर बाग में श्री कृष्ण लीला पर आधारित कृष्णलोक थीम पार्क का विकास, मसानी से गोकुल रेस्टोरेंट तक सड़क का सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य, ब्रज अर्बन हाट का निर्माण, तथा मथुरा बांगर में नगर निगम की भूमि पर मिनी स्टेडियम का निर्माण शामिल है।
मुख्यमंत्री ने मीराबाई कन्वेंशन सेंटर के स्थान पर मीराबाई मंदिर के जीर्णोद्धार, यमुना के उस पार से बांके बिहारी मंदिर की ओर रोप-वे निर्माण, वृंदावन से गोकुल तक नेचर वॉक पाथवे की चौड़ाई बढ़ाना, और वृंदावन में निर्माणाधीन स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह के प्रांगण में स्वामी हरिदास जी की प्रतिमा स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
स्वीकृत 65 अन्य परियोजनाओं में एनएच-19 से भरतिया होते हुए नहर के किनारे रामताल मार्ग तक सड़क निर्माण, कलेक्ट्रेट में मल्टीलेवल कार पार्किंग, छटीकरा-वृन्दावन मार्ग का सौंदर्यीकरण, बरसाना परिक्रमा मार्ग पर पार्किंग, कैफेटेरिया एवं पर्यटक विश्राम हेतु होल्डिंग एरिया का विकास, श्रीकृष्ण जन्म स्थान के पास की गलियों/मार्गो पर स्ट्रीट फसाड का विकास, बरसाना में रंगीली चौक का विस्तारीकरण एवं एम्फीथियेटर का विकास, मथुरा-वृन्दावन मार्ग एवं पानीगांव मार्ग पर हरित पट्टी का विकास, वृन्दावन परिक्रमा मार्ग पर फसाड विकास, और बरसाना बाईपास मार्ग का चार-लेन निर्माण कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने योजनाओं को पीपीपी मॉडल पर सेल्फ सस्टेनेबल बनाने, विभागों को राजस्व प्राप्त हो ऐसी व्यवस्था करने, विभिन्न विभागों के कन्वर्जेंस से कार्य करने तथा कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।
इसके अतिरिक्त, ब्रज भूमि के धार्मिक महत्व को श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए चार भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती व बंगाली) में क्यूआर कोड युक्त संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा लगाए गए इन 98 बोर्डों से श्रद्धालु मंदिरों के बारे में ऐतिहासिक और धार्मिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, लगभग 6 करोड़ की लागत से वृंदावन और बरसाना के प्रमुख मार्गों को दुधिया रोशनी से रोशन किया जाएगा, जिससे इन पवित्र स्थलों की सुंदरता और सुरक्षा में वृद्धि होगी।
मथुरा के विकास को मिली 4327 करोड़ की 33 नई परियोजनाओं की स्वीकृति
मथुरा के विकास को मिली 4327 करोड़ की 33 नई परियोजनाओं की सौगात
जन सांस्कृतिक मंच मनाएगा स्वर्ण जयंती वर्ष, मथुरा में होगा भव्य आयोजन
मथुरा-बरेली बाइपास पर भीषण हादसा: बस की टक्कर में कथावाचक मनीष शास्त्री की दर्दनाक मौत
कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की, देश के लिए अद्वितीय योगदान को याद किया
मथुरा-वृन्दावन में नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: सड़कों से अतिक्रमण हटा, जुर्माना भी वसूला
मथुरा में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से कथावाचक मनीष शास्त्री की मृत्यु, परिवार में शोक
मथुरा में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से कथावाचक मनीष शास्त्री की मृत्यु, परिवार में मातम
