महिंद्रा ने चुपके से लॉन्च की बोल्ड एडिशन एसयूवी, जानिए क्या है खास | automobile news
महिंद्रा ने अपनी बहुप्रतीक्षित नई एसयूवी को आधिकारिक तौर पर बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने लोकप्रिय मॉडल बोलेरो का नया ‘बोल्ड एडिशन’ पेश किया है, जो कई खास कॉस्मेटिक अपडेट्स के साथ आता है। इस नए एडिशन का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को एक फ्रेश और दमदार लुक प्रदान करना है, खासकर उन लोगों के लिए जो सादगी के साथ थोड़ा हटकर स्टाइल पसंद करते हैं।
डिजाइन और फीचर्स में बदलाव
नई महिंद्रा बोलेरो बोल्ड एडिशन के बेस डिजाइन में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। एसयूवी का रग्ड लुक, हैलोजन हेडलैम्प्स और मेटल बंपर ग्रिल पहले जैसे ही बरकरार हैं। हालांकि, बोल्ड एडिशन को अलग पहचान देने के लिए इसमें ब्रॉन्ज-इन्स्पायर्ड स्टाइलिंग दी गई है। इसमें ब्रॉन्ज फ्रंट एक्सेंट, बोल्ड साइड क्लैडिंग, ब्रॉन्ज अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और केबिन के अंदर ब्लैक लेदरेट सीट्स पर ब्रॉन्ज एक्सेंट मिलते हैं। इसके अलावा सुरक्षा और सुविधा के लिए इसमें रियर व्यू कैमरा भी जोड़ा गया है।
इंजन और परफॉर्मेंस
पावरट्रेन की बात करें तो इस एसयूवी में1.5-लीटर का थ्री-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 76 एचपी की पावर और 210 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह रियर-व्हील ड्राइव एसयूवी 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर तक है। महिंद्रा की यह गाड़ी देश के छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में अपनी मजबूती के लिए जानी जाती है, जिससे रोजमर्रा की ड्राइविंग आसान होती है।
