यूपी के 100 स्टेशनों और 5 एयरपोर्ट पर खुलेंगे महिला उत्पाद केंद्र, डिप्टी सीएम ने दिए आदेश
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश के 100 रेलवे स्टेशनों, 100 बस स्टेशनों और 5 हवाई अड्डों पर मुख्यमंत्री महिला उत्पाद विपणन केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में ब्लॉक स्तर पर 543 प्रेरणा सरल स्टोर स्थापित किए गए हैं और 3000 से अधिक उत्पादों को ऑनलाइन व ऑफलाइन विपणन प्लेटफार्म से जोड़ा गया है। उन्होंने विकेंद्रीकृत ऊर्जा के क्षेत्र में महिला सहभागिता बढ़ाने और ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को सौर ऊर्जा आधारित गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया।
ड्रोन दीदी योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि 75 जनपदों में ड्रोन सखियों का चयन किया गया है और किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए ड्रोन तकनीक के उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। टेक होम राशन योजना को सभी 75 जनपदों में शीघ्र विस्तारित करने के निर्देश भी दिए गए।
केशव प्रसाद मौर्य ने दुग्ध उत्पादन, मधुमक्खी पालन और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में भी महिला समूहों को जोड़ने की बात कही। उन्होंने 3 करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और 1 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने के लक्ष्य पर मिशन मोड में काम करने का निर्देश दिया। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 75 जनपदों के 826 विकास खंडों, 100 रेलवे, 100 बस स्टेशनों और 5 हवाई अड्डों पर ये केंद्र स्थापित किए जाएंगे। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
कानपुर देहात: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
एक लाख नौकरी पर अखिलेश का तंज, CM योगी की घोषणा पर उठाया सवाल | UP Politics News
यूपी में बेटियां असुरक्षित? अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था पर सवाल
JPNIC पर ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर हमला, कहा – नाम में समाजवादी जोड़ने से समाजवाद नहीं आता
आगरा: मकान में आग से कोचिंग संचालक जिंदा जला, शॉर्ट सर्किट की आशंका
कानपुर एनकाउंटर: गोकशी के आरोप में दो घायल गोवंश तस्करों सहित तीन गिरफ्तार
लखनऊ: 101 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन, CM योगी बोले- यूपी बना ग्रोथ इंजन
आगरा कपड़ा मार्केट में गैर-कपड़ा व्यापार पर होगी कार्रवाई, DM का सख्त निर्देश
