आगरा जीआरपी ने युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, गुमशुदगी का मामला सुलझा
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस) ने एक गुमशुदगी के मामले में महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने एक युवक को सकुशल बरामद कर लिया है, जिसे बाद में उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस घटना से परिवार को बड़ी राहत मिली है।
जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने बताया कि कासगंज थाने में एक गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था। एटा निवासी रामबाबू ने अपने बेटे सुरेश कुमार के ट्रेन से घर न पहुंचने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की और युवक को एटा रोड पर कुरामई गांव से बरामद किया।
पूछताछ के दौरान, सुरेश ने बताया कि वह लेंटर डालने का काम करता है। उसके पास मोबाइल फोन नहीं है। वह कुरामई गांव में एक निर्माण कार्य के कारण रात में वहीं रुक गया था और इस कारण वह अपने घर पर सूचना नहीं दे पाया था। पुलिस की इस कार्रवाई से यह सुनिश्चित हुआ कि युवक किसी अनहोनी का शिकार नहीं हुआ है, बल्कि काम की वजह से संपर्क से बाहर था।
Agra News: भारी विरोध के बीच खेरिया मोड़ से जगनेर रोड तक गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण पर चला ‘Bulletproof’ अभियान
आगरा में जन पंचायत: अतुल प्रधान होंगे मुख्य अतिथि, पीडीए एजेंडा पर चर्चा
Agra News: तीन शातिर चोर तीन चोरी की बाइक और असलहे संग गिरफ्तार
आगरा में सरकारी जमीन का ऑडिट: डीएम का नया प्रयोग, गरीबों को मिलेगा आवास
आगरा में संत रविदास जयंती पर भाजपाइयों ने निकाली कलश यात्रा, बस्तियों में किया भ्रमण
Agra News: स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सख्ती, एत्मादपुर में दो वाहन सीज, तीन के कटे चालान
आगरा में 2000 लीटर मिलावटी दूध नष्ट, पनीर-दही के भी नमूने लिए गए | Agra News
आगरा में सावन सोमवार: कांवड़ यात्रा के लिए ट्रैफिक डायवर्जन, जानें रूट प्लान
