आगरा में 2000 लीटर मिलावटी दूध नष्ट, पनीर-दही के भी नमूने लिए गए | Agra News
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शहर में सप्लाई के लिए आ रहे करीब 2000 लीटर मिलावटी दूध को नष्ट कर दिया। यह दूध जलेसर से दो टैंकरों में लाया जा रहा था और इसकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।
एफएसडीए की टीम ने एमजी रोड पर दो टैंकरों को रोका। जांच में दूध में गंदगी पाई गई और कोल्ड चेन भी ठीक से मेंटेन नहीं की जा रही थी। एक टैंकर से 998 लीटर दूध नष्ट कराया गया, जिसकी कीमत लगभग 55 हजार रुपये थी। दूसरे टैंकर से भी इतने ही लीटर दूध को नष्ट किया गया। दोनों टैंकरों से दूध के नमूने भी लिए गए हैं।
मिलावटी दूध के अलावा, टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में दूधियों, डेयरी केंद्रों से भी दही और पनीर के नमूने एकत्र किए हैं। मुड़ी चौराहे पर दूधियों की जांच की गई और उनसे भी दूध के नमूने लिए गए। इस कार्रवाई का उद्देश्य आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के साथ होने वाले खिलवाड़ को रोकना है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Agra News: भारी विरोध के बीच खेरिया मोड़ से जगनेर रोड तक गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण पर चला ‘Bulletproof’ अभियान
आगरा में जन पंचायत: अतुल प्रधान होंगे मुख्य अतिथि, पीडीए एजेंडा पर चर्चा
आगरा जीआरपी ने युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, गुमशुदगी का मामला सुलझा
Agra News: तीन शातिर चोर तीन चोरी की बाइक और असलहे संग गिरफ्तार
आगरा में सरकारी जमीन का ऑडिट: डीएम का नया प्रयोग, गरीबों को मिलेगा आवास
आगरा में संत रविदास जयंती पर भाजपाइयों ने निकाली कलश यात्रा, बस्तियों में किया भ्रमण
Agra News: स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सख्ती, एत्मादपुर में दो वाहन सीज, तीन के कटे चालान
आगरा में सावन सोमवार: कांवड़ यात्रा के लिए ट्रैफिक डायवर्जन, जानें रूट प्लान
