लखनऊ विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्र निर्माण का आह्वान, कुलपति ने छात्रों को किया प्रेरित
लखनऊ विश्वविद्यालय के मुख्य एवं द्वितीय परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ युवाओं की जिम्मेदारी समाज और देश के प्रति भी है, और उन्हें आपसी सम्मान, भाईचारे तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखना चाहिए।
कुलपति ने भारत की तकनीकी और आर्थिक प्रगति, इसरो के अभियानों, सेमीकंडक्टर उद्योग, यूपीआई क्रांति और आरबीआई की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत एक उभरती हुई आर्थिक और तकनीकी शक्ति बन रहा है, जिसमें युवाओं का योगदान अमूल्य है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर, द्वितीय परिसर के विद्यार्थियों को एक बड़ी सौगात देते हुए नए कुलपति कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कुलपति ने घोषणा की कि वे सप्ताह में दो दिन यहां बैठेंगे, जिससे द्वितीय परिसर के छात्रों और कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा। इस घोषणा का छात्रों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह का समापन ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ, जिसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया।
लखनऊ में ई-रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत, परिवार ने पोस्टमार्टम में देरी पर उठाए सवाल
Lucknow SGPGI Ward Mein Mobile Chori, Khate Se Nikle 50 Hazar Rupaye
Lucknow News: गोदाम में घुसे चोर ने गार्ड पर की फायरिंग, छर्रे लगने से एक घायल
प्रधानमंत्री आवास योजना: लखनऊ में 407 परिवारों को मिले घर, लॉटरी से हुआ आवंटन
