विभाजन विभीषिका दिवस पर CM योगी का कांग्रेस पर तीखा हमला, सत्ता के लिए देश बांटने का आरोप
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1947 के देश विभाजन के लिए कांग्रेस को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सत्ता की लालसा में कांग्रेस नेताओं ने एक राष्ट्र को विभाजित कर दिया और जनविश्वास के साथ विश्वासघात किया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विभाजन के समय पाकिस्तान को सिंध और पंजाब जैसे महत्वपूर्ण भूभाग भी दे दिए गए, जिन्हें उसने कभी मांगा तक नहीं था। यह सब केवल सत्ता हासिल करने की लालसा में किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले क्रांतिकारियों और देशभक्तों को भुला दिया गया, जबकि देश का विभाजन कराने वाले ही सर्वेसर्वा बन गए। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब यह कानून लेकर आए तो इसका लखनऊ, मेरठ, कानपुर समेत कई स्थानों पर विरोध और दंगे फैलाने का प्रयास हुआ। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के कारण दंगाइयों को उनके कृत्य का परिणाम भुगतना पड़ा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इतिहास की गलतियों से सबक लेना अत्यंत आवश्यक है। नई पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी की वास्तविकता से अवगत कराना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को विभाजन के दौरान हुई घटनाओं और उसके दर्द की जानकारी दें, ताकि इतिहास को भुलाया न जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि 1947 में नरेंद्र मोदी और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे दृढ़ नेतृत्व वाले प्रधानमंत्री होते तो देश का विभाजन नहीं होने दिया जाता। उन्होंने जोर देकर कहा कि विभाजन की त्रासदी से सीख लेकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
कानपुर: राइस मिल कारोबारी की बेटी ने आत्मदाह की धमकी दी, पुलिस आयुक्त कार्यालय में हड़कंप
शराब कारोबारी पर आयकर सर्वे: 50 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा, 7 ठिकानों पर जांच जारी
शिवपाल के गृहमंत्री बनाने के ऐलान पर सीएम योगी का वार, बोले- दंगे की साजिश रच रहा विपक्ष
लखनऊ विश्वविद्यालय में तिरंगा यात्रा: छात्रों-शिक्षकों ने राष्ट्रएकता का संदेश दिया, ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान
आगरा के गांव में सड़क नहीं, प्रसव के बाद महिला और नवजात को चारपाई पर नदी पार कराया | Agra News
कानपुर देहात: नीम के पेड़ से युवक ने लगाई फांसी, जन्मदिन पर मातम
Lucknow News: शहीद पथ पर DCM की ट्रक से भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
लखनऊ में 101 अवैध भवनों पर चलेगा बुलडोजर, 17 अगस्त से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू
