Agra News: कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन
कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करते हुए जमीनी हकीकत जानी। एटा रोड पर एक निजी होटल में हुई बैठक में जिले में कांग्रेस की वर्तमान स्थिति, पार्टी को मजबूत करने के उपायों और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान, पर्यवेक्षकों ने जिला और शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, महिला कांग्रेस और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रमुखों से सीधे संवाद कर संगठन की जमीनी हकीकत को समझा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में कासगंज में संगठन के सक्रिय और बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने बताया कि संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है और विभिन्न दलों के लोग पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। पर्यवेक्षकों ने बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव दिए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है, ताकि कांग्रेस एक बार फिर अपनी खोई हुई जमीन वापस पा सके।
