सीएसजेएमयू-आईबीएम हैकाथॉन में दिखी AI इनोवेशन की प्रतिभा, 420 से अधिक प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में आईबीएम के साथ मिलकर आयोजित एआई इनोवेशन हैकाथॉन का जोनल राउंड सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 420 से अधिक उत्साही प्रतिभागियों ने भाग लिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित अपने अभिनव समाधान प्रस्तुत किए। इन नवाचारों में ‘स्मार्ट कैंपस नेविगेटर’, ‘स्मार्ट स्टूडेंट हेल्प डेस्क’ और ‘ग्रीन सीएसजेएमयू इनिशिएटिव’ जैसे प्रोजेक्ट शामिल थे, जिनका उद्देश्य परिसर में नेविगेशन को आसान बनाना, छात्रों को एआई-संचालित सहायता प्रदान करना और विश्वविद्यालय को पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।
आईबीएम की टीम ने प्रतिभागियों के मॉडलों का बारीकी से अवलोकन किया और उनके तकनीकी दृष्टिकोण की सराहना की। निर्णायक मंडल ने नवाचार, तकनीकी गुणवत्ता, समस्या-समाधान की क्षमता, उपयोगिता और प्रस्तुति जैसे मापदंडों पर टीमों का मूल्यांकन किया। प्रतिभागियों ने वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने मॉडल पेश किए, जिससे उनकी रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हुई। इस हैकाथॉन का उद्देश्य युवाओं को AI के क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रेरित करना है, जिसका सीधा लाभ छात्रों और विश्वविद्यालय के संचालन को मिलेगा।
