आगरा को मिलेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी ने ₹342 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान डबल इंजन सरकार में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि पहले युवाओं की नौकरी पर चाचा-भतीजे कुंडली मारकर बैठ जाते थे, लेकिन अब बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत एक वर्ष में उत्तर प्रदेश में नौ लाख युवाओं को नौकरी दी गई है। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि अब या तो माफिया जेल जाएगा या जहन्नुम। यह डबल इंजन की सरकार विकास कार्य करा रही है, जो पिछली सरकारें भी कर सकती थीं, लेकिन उनमें सोच और संवाद की कमी थी।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर म्यूजियम का निर्माण कार्य इसी वर्ष पूरा हो जाएगा। इसके अलावा बटेश्वर, कैलाश, गुरु का ताल, फतेहपुर सीकरी और शौरीपुर जैन तीर्थ का भी विकास कराया जा रहा है। उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में 500 महिलाओं के लिए श्रमजीवी होटल के निर्माण की स्वीकृति का भी उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने आगरा को इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिलने की भी बात कही, जिससे शहर के विकास को और पंख लगेंगे।
आगरा में सीएम योगी की समीक्षा बैठक: जनसुविधाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं, दागी ठेकेदारों पर गिरेगी गाज
Agra News: महिला-साधु हत्याकांड के बाद थाना प्रभारी पर गिरी गाज, हुआ तबादला
Agra News: जिला अस्पताल में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम से इनकार
हरिद्वार में मिले कमला नगर के छात्र, आगरा पुलिस ने हर की पौड़ी से ढूंढा; पढ़ाई के डांट से थे नाराज
Agra News: नकली सोने की चेन बेचकर एक लाख ठगे, पुलिस जांच में जुटी
ओएमआर शीट त्रुटि सुधार का अंतिम मौका, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने दी राहत
UPT20 सीजन 4: काशी रुद्रास ने 17.50 लाख में खरीदा ऑलराउंडर मोहम्मद शारिम, 6 नए खिलाड़ियों का हुआ टीम में शामिल
सीएम योगी के आगमन से पहले आगरा पुलिस का एक्शन, सपा नेताओं को हिरासत में लिया
