सीएम योगी के आगमन से पहले आगरा पुलिस का एक्शन, सपा नेताओं को हिरासत में लिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व ही समाजवादी पार्टी के नेताओं पर कार्रवाई शुरू हो गई है। कमलानगर स्थित आवास पर सपा नेता नितिन कोहली को नजरबंद कर दिया गया है।
वहीं, दयालबाग से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए खाने के पैकेट लेकर जा रहे महानगर उपाध्यक्ष मधुकर अरोड़ा के घर से निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और सपाइयों के बीच हल्की खींचतान भी हुई। पुलिस ने आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं को दौड़ाकर हिरासत में ले लिया। इस घटना से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस का यह कदम शहर में किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि मुख्यमंत्री का दौरा शांतिपूर्ण संपन्न हो सके।
आगरा में सीएम योगी की समीक्षा बैठक: जनसुविधाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं, दागी ठेकेदारों पर गिरेगी गाज
Agra News: महिला-साधु हत्याकांड के बाद थाना प्रभारी पर गिरी गाज, हुआ तबादला
Agra News: जिला अस्पताल में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम से इनकार
हरिद्वार में मिले कमला नगर के छात्र, आगरा पुलिस ने हर की पौड़ी से ढूंढा; पढ़ाई के डांट से थे नाराज
Agra News: नकली सोने की चेन बेचकर एक लाख ठगे, पुलिस जांच में जुटी
ओएमआर शीट त्रुटि सुधार का अंतिम मौका, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने दी राहत
UPT20 सीजन 4: काशी रुद्रास ने 17.50 लाख में खरीदा ऑलराउंडर मोहम्मद शारिम, 6 नए खिलाड़ियों का हुआ टीम में शामिल
आगरा को मिलेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी ने ₹342 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
