कानपुर में शराब ठेकों पर गंदगी और सीवर में कचरा बहाने पर कार्रवाई, 5000 का जुर्माना
कानपुर में नगर निगम की टीम ने गुरुवार को शराब ठेकों से फैलाई जा रही गंदगी और सीवर लाइनों में सीधे कचरा बहाने के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। खाड़ेपुर में तीन ठेकों पर कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान का नेतृत्व जोन-3 के जोनल अधिकारी रविंद्र कुमार और जोनल स्वच्छता अधिकारी आशीष बाजपेयी ने किया।
खाडेपुर चौरारा पर मुन्नालाल साहू की कंपोजिट दुकान पर गंदगी और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल के चलते चालान किया गया। पाल चौराहा पर प्रशांत सिंह की देसी शराब की दुकान पर भी गंदगी पाई गई, जिसके लिए चालान किया गया। कैंटीन संचालक राजू से प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलास इस्तेमाल करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अमला पैलेस के पास सैनिक मार्केट में संजीव कटियार की शराब दुकान का भी चालान किया गया।
यह कार्रवाई बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में महापौर प्रमिला पांडेय के साथ जोन-3 के वार्डों के पार्षदों की बैठक के बाद हुई। वार्ड-21 के पार्षद धीरेंद्र कुमार ने कर्रही बंबा रोड पर तीन शराब ठेकों से दिनभर का कूड़ा सीधे नाले में फेंकने की शिकायत की थी, जिससे नाले जाम हो रहे थे और गंदगी फैल रही थी। इस समस्या से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
कानपुर में सावन मेले की तैयारी का जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
कानपुर: जिला बदर बऊवा कोढ़ी पुलिस के हत्थे चढ़ा, गुंडा एक्ट के तहत केस दर्ज
चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर कानपुर में हुए कार्यक्रम, युवाओं को प्रेरणा का संदेश
कानपुर में 25 जुलाई से पॉवरलिफ्टिंग व फिटनेस चैम्पियनशिप, जानें कैसे लें हिस्सा
कानपुर में नगर विकास मंत्री का स्वागत, संपत्ति कर छूट का किया जिक्र
बीएलओ ड्यूटी पर शिक्षामित्र गैरहाजिर, सीडीओ ने रोका वेतन
