ताजमहल में श्रावण सोमवार फ्री एंट्री: हिंदू महासभा की मांग, ASI को सौंपा ज्ञापन
अखिल भारत हिंदू महासभा ने पुरातत्व विभाग के माध्यम से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के महानिदेशक को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में मांग की गई है कि जिस प्रकार ताजमहल में उर्स के अवसर पर चादरपोशी, कव्वाली और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए तीन दिन तक आम लोगों का प्रवेश नि:शुल्क रखा जाता है, उसी तर्ज पर श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को भी श्रद्धालुओं को ताजमहल में निशुल्क प्रवेश दिया जाए।
संगठन ने यह भी मांग की है कि श्रावण मास के दौरान गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ यात्रियों को ताजमहल के भीतर पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने की अनुमति प्रदान की जाए। महासभा का कहना है कि यह मांग समान अवसर और धार्मिक आस्थाओं के सम्मान की भावना से की गई है।
महासभा ने प्रशासन से इस मामले में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो वे आगे की रणनीति के तहत गोरिल्ला पद्धति से तेजो महालय (ताजमहल) पर कावड़ चढ़ाएंगे। इस दौरान महासभा के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
Agra News: छात्रों के समर्थन में कांग्रेसी, तहसील में किया प्रदर्शन
एसएनएमसी में वीएटीएस तकनीक से भोजन नली के कैंसर का सफल ऑपरेशन, आगरा को मिला उन्नत उपचार
Agra News: अलमारी की चाबी बनाने आए युवक ने पार किए लाखों के गहने, पुलिस जांच में जुटी
आगरा में दर्दनाक हादसा: अरावली की पहाड़ी पर तालाब में डूबने से दो छात्रों की मौत, city accident
बाइक चोरों को छोड़ा: आगरा पुलिस के दारोगा पर रिश्वत का आरोप, IGRA पर फर्जी रिपोर्ट
आगरा छावनी: मेट्रो के बावजूद विकास की कमी, विधायक रिपोर्ट कार्ड पर सवाल
सीकरी की 7000 साल पुरानी रॉक पेंटिंग्स पर चूल्हे के धुएं का खतरा, ASI संरक्षण पर कर रहा विचार
पति की हत्या में बेटी की गवाही से मां और प्रेमी को उम्रकैद, Agra crime news
