Agra News: 3.60 करोड़ की चांदी पायल गायब, कोरियर संचालक पर मुकदमा दर्ज
आगरा के कोतवाली क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां करीब 3.60 करोड़ रुपये मूल्य की चांदी की पायल से भरा एक पार्सल गायब हो गया है। नमक की मंडी निवासी व्यापारी पंकज गुप्ता ने गाजियाबाद के कोरियर कंपनी संचालक अशोक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गुप्ता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी के नाम पर संचालित पीजी पायल फर्म चांदी की पायल का निर्माण करती है।
26 सितंबर 2025 को, फर्म ने 29.144 किलोग्राम (68 टंच) चांदी की पायल, जिसकी जीएसटी बिल सहित कीमत 36021198 रुपये थी, को चंडीगढ़ स्थित जय मलहार सिल्वर हाउस भेजने के लिए किनारी बाजार स्थित एपीएस सिक्योर लॉजिस्टिक कोरियर कंपनी को सौंपा था।
यह पार्सल आज तक गंतव्य तक नहीं पहुंचा है। पीड़ित का आरोप है कि कोरियर संचालक पहले माल गुम या चोरी होने की बात कहकर भुगतान का आश्वासन देता रहा, लेकिन अब न तो माल लौटा रहा है और न ही पैसे वापस कर रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। व्यापारी ने पुलिस को माल की रसीद और कोरियर रसीद जैसे साक्ष्य भी सौंपे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से व्यापारियों के बीच कोरियर सेवाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।
आगरा में श्रीराम चौक पर बांटे गए 101 तुलसी पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Agra News: बिल्डर पर पांच लाख के भुगतान में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
डिंपल यादव पोस्ट विवाद: भाजपा विधायक को सपा का अल्टीमेटम, Agra politics पर गरमाई बहस
एंबुलेंस से शराब तस्करी का नया खेल: सायरन बजाकर बिहार-झारखंड में सप्लाई, 5 गिरफ्तार
आगरा में जलभराव पर अनोखा प्रदर्शन, पार्षद-विधायक ढूंढो 500 रुपए इनाम पाओ
आगरा में एंबुलेंस से शराब तस्करी का खुलासा, 5 तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख से ज्यादा की शराब बरामद
