बिजली शिकायतों के फर्जी निस्तारण पर कार्रवाई, गलत बिलिंग की रोज होगी समीक्षा: MD
बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के फर्जी निस्तारण पर अब सख्त कार्रवाई होगी। मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी संदीप भागिया ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर बिजली बिल, मीटर या कनेक्शन से जुड़ी शिकायत दर्ज कराता है, तो संबंधित अधिकारी को उसका समाधान करना अनिवार्य है। फर्जी निस्तारण पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एमडी ने बताया कि गलत बिलिंग और खराब मीटर की समस्याओं से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिए विभाग रोजाना समीक्षा कर रहा है। सोलर कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं की तकनीकी समस्याओं का भी प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र की बिजली सुधार कार्य योजना का प्रस्ताव स्वीकृत कराने और बिजली चोरी रोकने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी, जिसमें नए उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाना भी शामिल है। जल्द ही जर्जर तारों और खंभों को बदलने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एलडीए और नगर निगम की तर्ज पर हर महीने मध्यांचल निगम मुख्यालय पर एक विशेष शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में नए कनेक्शन, बिल सुधार, लोड बढ़वाने और मीटर बदलवाने जैसी शिकायतों का सीधा समाधान मिलेगा। अमौसी जोन में मोहनलालगंज और मलिहाबाद में कार्यालय खोलने पर भी विचार किया जा रहा है।
बिजली चोरी पर लगाम कसने के लिए लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम शहर के संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाएगी। इसमें घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी जांच होगी। कटिया लगाकर ई-रिक्शा चार्ज करने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
रेल यात्री से मिले सोने की जांच अब आयकर विभाग भी करेगा, टैक्स चोरी का शक
Lucknow News: मोबाइल टावर के विरोध में राजेंद्र नगर के लोग उतरे, स्वास्थ्य पर खतरे का आरोप
लखनऊ में स्मार्ट मीटर के बहाने चोरी: पांच शातिर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
लखनऊ विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल एकेडमिक काउंसलर भर्ती, 23 जुलाई तक करें आवेदन
