लखनऊ विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल एकेडमिक काउंसलर भर्ती, 23 जुलाई तक करें आवेदन
लखनऊ विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल ने नोएडा स्थित अंतरराष्ट्रीय शिक्षा कंपनी ग्लोबल आर्कस–स्टडी इन इंडिया में इंटरनेशनल एकेडमिक काउंसलर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए किसी भी विषय से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती युवाओं को विदेश में उच्च शिक्षा के अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कंपनी के नोएडा स्थित कार्यालय में होगी। उनकी मुख्य जिम्मेदारियों में विद्यार्थियों और अभिभावकों को विदेश में उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी देना, उपयुक्त देश, पाठ्यक्रम और विश्वविद्यालय के चयन में मार्गदर्शन करना, प्रवेश और वीजा प्रक्रिया में सहायता प्रदान करना तथा स्टडी-अब्रॉड कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करना शामिल है। अभ्यर्थियों के पास बेहतर अंग्रेजी संप्रेषण और काउंसलिंग कौशल होना अनिवार्य है।
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा क्षेत्र का अनुभव या जानकारी रखने वालों को वरीयता दी जाएगी। प्रोबेशन अवधि के दौरान तीन माह तक 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। सफलतापूर्वक प्रोबेशन पूरा करने पर चार लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज का प्रावधान है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक सूचना में दिए गए क्यूआर कोड या गूगल फॉर्म के माध्यम से 23 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
रेल यात्री से मिले सोने की जांच अब आयकर विभाग भी करेगा, टैक्स चोरी का शक
Lucknow News: मोबाइल टावर के विरोध में राजेंद्र नगर के लोग उतरे, स्वास्थ्य पर खतरे का आरोप
लखनऊ में स्मार्ट मीटर के बहाने चोरी: पांच शातिर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
बिजली शिकायतों के फर्जी निस्तारण पर कार्रवाई, गलत बिलिंग की रोज होगी समीक्षा: MD
