पूजा पाल का अखिलेश पर पलटवार, ‘भाजपा में चायवाला भी पीएम बनता है’
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश के एक सवाल का जवाब देते हुए भाजपा की कार्यशैली की सराहना की और सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाया। पूजा पाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अखिलेश यादव जी, आप पूछ रहे थे कि मुझे क्या मिला? आज आपके प्रश्न का जवाब देती हूं। मुझे गर्व है कि मैं पाल समाज की बेटी हूं और भाजपाई हूं। मैं उस पार्टी में हूं, जहां चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। यह मेरी क्षमता पर निर्भर करता है।”
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में पाल समाज का बेटा या बेटी विधायक, सांसद, मंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च संवैधानिक पदों तक पहुंच सकता है। उनके मुताबिक भाजपा में हर कार्यकर्ता को योग्यता और मेहनत के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सपा पर हमला बोलते हुए पूजा पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी में अतीक, मुख्तार, आजम और सैफई परिवार के अलावा किसी का भविष्य न पहले था और न आगे होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा में परिवारवाद और सीमित लोगों का वर्चस्व रहा है, जबकि भाजपा सभी वर्गों और समाज के लोगों को समान अवसर देने का दावा करती है।
यह बयान उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को देखते हुए राजनीतिक सरगर्मी के बीच आया है। हाल ही में यूपी बीजेपी ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है, जिसमें पूजा पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूजा पाल का राजनीतिक सफर बसपा से शुरू हुआ था, जहां उन्होंने अतीक अहमद को चुनाव में पटखनी दी थी। बाद में वह सपा में शामिल हुईं और 2022 में कौशांबी की चायल सीट से विधायक चुनी गईं। भाजपा में शामिल होने के बाद अब वह सपा पर लगातार हमलावर हैं।
NEET Result 2026: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का सपना पूरा, बेटा बनेगा डॉक्टर; तीसरे प्रयास में मिली सफलता
अलीगढ़: गणेश चौथ पर गणेश मंदिर में हुई शानदार भजन संध्या, श्रद्धालुओं ने की महाआरती
Lucknow शराब दुकान में आग, दो कर्मी सुरक्षित बचाए गए | Lucknow Fire News
Lucknow Power Outage: नाला निर्माण में केबल कटी, 30 हजार लोग अंधेरे में, UP power crisis
NEET Result 2026: शिक्षक के तीनों बच्चे बनेंगे डॉक्टर, आगरा के परिवार की मेहनत लाई रंग
Agra News: निगम टीम पर हमला, पशुपालकों ने मारपीट कर छुड़ाए मवेशी
आगरा के युवराज पाराशर की फिल्म ‘गुड़हल’ ओटीटी पर धूम मचा रही है, जानिए क्या है खास
कानपुर में बकरी पालन से जुड़ेंगी 65 हजार महिलाएँ, स्वरोजगार को बढ़ावा
