कानपुर की महिला की गले में अचानक तेज दर्द से मौत, जांच जारी
कानपुर के रूरा थाना क्षेत्र के ऊगा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव निवासी किसान बाबूराम की 45 वर्षीय पत्नी गीता देवी की बुधवार देर शाम अचानक गले में तेज दर्द के कारण हालत गंभीर हो गई।
परिजनों ने तत्काल उन्हें अकबरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टर निशांत पाठक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां की अचानक मौत से बच्चों वीरभान, दर्शन, दीपाली और अनामिका का रो-रोकर बुरा हाल है।
अस्पताल से मिली सूचना के बाद एसआई अनिल कुमार ने परिजनों से पूछताछ की और प्रारंभिक छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ रूरा सुधीर भारद्वाज ने बताया कि परिजनों के अनुसार, महिला को अचानक गले में तेज दर्द उठा था और अस्पताल लाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
कानपुर में बकरी पालन से जुड़ेंगी 65 हजार महिलाएँ, स्वरोजगार को बढ़ावा
संविधान का ‘स’ तक नहीं जानते, किताब लेकर घूम रहे: अशोक रावत
दिव्यांग गीता को मिला ग्राउंड फ्लोर का आवास, जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
कानपुर: सड़क खोदकर पुलिस को रोकते थे 13 शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 2 करोड़ की ठगी का खुलासा
दिल्ली ब्लास्ट के नाम पर साइबर ठगी: CBI अधिकारी बनकर रेस्टोरेंट संचालक से ठगे 4 लाख, kanpur crime news
