आगरा के जोया रिजॉर्ट पर GST टीम का छापा, ग्राहक बनकर पकड़ी कर चोरी; 1 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना
राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) की टीम ने मैरिज लॉन किराये पर देने वाली फर्म मैसर्स क्राफ्टपोलियो स्टूडियो एलएलपी में कर चोरी का खुलासा किया है। फर्म, जोया रिजॉर्ट को किराये पर देती है, ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में मात्र 1.38 करोड़ रुपये का टर्नओवर दिखाया था, जबकि जांच में यह पांच करोड़ रुपये से अधिक पाया गया। इस हेरफेर के कारण फर्म को कर, ब्याज और जुर्माने के तौर पर एक करोड़ रुपये से अधिक जमा करने का निर्देश दिया गया है।
एसजीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा ने फतेहाबाद रोड स्थित फर्म के कार्यालय में जांच की। अधिकारियों ने कर चोरी को पकड़ने के लिए एक सुनियोजित चाल चली। उन्होंने पहले फर्म की रेकी की और फिर ग्राहक बनकर मैरिज लॉन की बुकिंग कराई। इस दौरान यह पाया गया कि फर्म प्रति बुकिंग 15 लाख रुपये तक ले रही थी, जो घोषित टर्नओवर से कहीं अधिक था। ऑनलाइन सर्च से भी इस बात की पुष्टि हुई कि फर्म वास्तविक आय को छिपाकर जीएसटी रिटर्न दाखिल कर रही थी।
जांच में यह भी पाया गया कि फर्म ने जोया रिजॉर्ट को तीन साल के लिए 19 लाख रुपये प्रति वर्ष की दर से लीज पर लिया था। इस पर नियमानुसार रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म के तहत जीएसटी जमा नहीं कराया गया था। संयुक्त आयुक्त चंद्रकांत रलहन ने बताया कि फर्म द्वारा वास्तविक टर्नओवर को छिपाकर करापवंचन किया जा रहा था। वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगभग 45 बुकिंग की गईं, जिनसे प्रति बुकिंग 13 से 15 लाख रुपये तक वसूले गए। इस मामले में फर्म को नियमानुसार 18 प्रतिशत की दर से कर, ब्याज और अर्थदंड जमा कराने के आदेश दिए गए हैं।
आगरा हाईवे पर जलभराव: 2.5 करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी जलनिकासी, ‘politics’ बनी रोड़ा
40 लाख की लूट का ड्रामा: कर्ज से बचने के लिए सर्राफ ने रची झूठी कहानी, पुलिस ने किया पर्दाफाश
आगरा HR मैनेजर हत्याकांड: आरोपी विनय सिंह की जमानत खारिज, प्रेमिका का सिर धड़ से अलग कर की थी हत्या
आगरा में मानसून की बारिश, उमस से राहत, Agra weather update
