Lucknow News: पति से तकरार के बाद नहर में कूदी महिला, टीएसआई की मदद से बची जान
By
Jul 15, 2026
लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में तेलीबाग चौराहे के पास मंगलवार शाम एक महिला ने पति से विवाद के बाद शारदा नहर में छलांग लगा दी। यह घटना उस समय हुई जब महिला अपने ऑटो चालक पति के साथ कहीं जा रही थी।
रास्ते में हुए विवाद के बाद महिला गुस्से में ऑटो से उतरकर नहर में कूद गई। नहर में पानी कम होने के कारण महिला को गंभीर चोट नहीं आई। महिला को नहर में कूदता देख उसके पति, ड्यूटी पर तैनात टीएसआई प्रेम शंकर शुक्ला और आसपास के राहगीर तुरंत बचाव कार्य में जुट गए।
सभी की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से महिला को कुछ ही देर की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और घर भेज दिया। इस घटना के कारण कुछ देर के लिए बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
