आगरा में 40 लाख की लूट, सादाबाद सराफा कारोबारी से खंदौली में वारदात; पुलिस की तलाश जारी
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 40 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है। सादाबाद के सराफा कारोबारी रामवीर से खंदौली के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर यह रकम लूटी। कारोबारी चांदी खरीदने के लिए किनारी बाजार जा रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें रोका और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
इस लूट ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। सराफा कारोबारी ने बताया कि लूटी गई रकम में 21 लाख रुपये उन्होंने लोन के तौर पर लिए थे, जबकि 19 लाख रुपये अन्य कारोबारियों के थे। यह वारदात उस समय हुई जब कारोबारी अपनी बाइक से किनारी बाजार चांदी खरीदने जा रहे थे। खंदौली की सीमा में प्रवेश करते ही बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का मुआयना किया। बदमाशों का सुराग लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना के खुलासे के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो जल्द से जल्द लुटेरों को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं।
ताजमहल में विदेशी पर्यटक की साड़ी खुली, महिला सिपाही ने की मदद; Tourist helped
युवाओं के अधिकारों की रक्षा प्राथमिकता: अंबरीश पाल, Agra Election News
आगरा: DSS की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, RPF जवानों की बर्खास्तगी की मांग
आगरा में नकली दवाओं का बड़ा खेल: 10 डिब्बों से 1000 नकली पैक बनाने का खुलासा
आगरा में RPF ने 10 हजार में बिकाई जा रही 12 साल की बच्ची को बचाया, मानव तस्करी का मामला
आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ जवानों की मारपीट: उप स्टेशन प्रबंधक की पत्नी ने मांगी सार्वजनिक माफी, पूर्व फौजी पति के अपमान पर आक्रोश
आगरा में रामलीला के लिए बाबरपुर बनेगा जनकपुरी, नगर निगम में प्रस्ताव भेजा गया
आगरा किला-फतेहपुर सीकरी के 5 KM दायरे में पेड़ काटने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल
