पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई की मीट फैक्ट्री सील, 700 किलो गोमांस मामले में कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में प्रशासन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई अनवर हुसैन की मीट फैक्ट्री ‘अल हम्द फ्रोजन फूड्स’ को सील कर दिया है। यह कार्रवाई अलीगढ़ जिले के थाना चंडौस क्षेत्र में 15 जनवरी को पकड़े गए 700 किलो मीट के गोमांस होने की पुष्टि के बाद की गई है। इस मामले में मीट फैक्ट्री के मालिक अनवर हुसैन और उनके दो साझेदारों को गिरफ्तार किया गया था।
खुर्जा स्थित फैक्ट्री में रविवार को प्रशासनिक टीम ने करीब 8 घंटे तक गहन जांच की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने फैक्ट्री के दस्तावेजों को खंगाला। जांच में पाया गया कि फैक्ट्री में मानकों का पूर्ण रूप से पालन नहीं किया जा रहा था। प्रथम दृष्टया अनियमितताएं पाए जाने पर समिति ने फैक्ट्री के नौकिंग बॉक्स को सील करने का निर्णय लिया, ताकि भविष्य में वहां कोई स्लॉटर (वध) कार्य न हो सके।
यह मामला तब सामने आया जब थाना चंडौस में एक लोडर वाहन से 700 किलो मीट बरामद हुआ था। वाहन चालक ने पूछताछ में बताया था कि यह मीट खुर्जा की अल हम्द फ्रोजन फूड्स से लाया गया था। अलीगढ़ पुलिस ने सैंपल जांच के लिए मथुरा स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे थे, जहां गोमांस होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री मालिक अनवर हुसैन को गिरफ्तार किया था।
जानलेवा हमले और रंगदारी मांगने के मामले में मोनू यादव को मिली जमानत, UP crime news
कानपुर में मोहर्रम: शहर काजियों ने राइनी बिरादरी के अलम को किया रवाना, देखें तस्वीरें
लखनऊ अग्निकांड: 15 की मौत, सीएम योगी ने लिया जायजा, जानें पूरी घटना
अलीगंज आग हादसा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहत कार्य में किया सहयोग, Lucknow news
बहन की शादी के लिए नहीं मिली जमानत, पत्नी की बिगड़ी तबियत – Agra crime news
कानपुर में ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई, किराया मांगने पर टूटी हड्डी, FIR दर्ज
अयोध्या चढ़ावे में गड़बड़ी पर अखिलेश का भाजपा पर हमला, कहा ‘लोकतंत्र खतरे में’
कानपुर लेखपालों की हड़ताल खत्म, 13 दिन बाद काम पर लौटे
