0

एएमयू ओल्ड बॉयज की सीएम योगी से मिलने की मांग, जानिए क्या है मामला

By Jun 22, 2026

अलीगढ़ की एएमयू ओल्ड बॉयज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जताई है। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव नदीम अहमद ने बताया कि संस्था का चुनाव अप्रैल 2026 में ही संपन्न हो चुका है, लेकिन कुछ पूर्व पदाधिकारी और बाहरी लोग अवैध रूप से संस्था पर कब्जा जमाए हुए हैं।

इस संबंध में जिला प्रशासन को पहले भी सूचित किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) आगमन के अवसर पर, एसोसिएशन प्रशासन से एक शिकायती पत्र सौंपने की अनुमति चाहती है ताकि वे अपनी समस्या मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकें। इस मामले में संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मुख्यमंत्री के आगमन पर अलीगढ़ को दुल्हन की तरह सजाने में जुटा नगर निगम, CM visit preparations

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलीगढ़ दौरे को लेकर नगर निगम ने शहर को चमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सीएम के आगमन वाले मार्गों पर सड़कों की मरम्मत, डिवाइडरों की रंगाई-पुताई और स्ट्रीट लाइटों...
By Jun 22, 2026

साझा करें