श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया मनु-शतरूपा प्रसंग, सच्ची भक्ति का महत्व बताया
By
Jun 18, 2026
संस्कृत पाठशाला, नरदोली में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को कथा व्यास आचार्य अशोक पंडित ने मनु-शतरूपा के जीवन चरित्र का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि सच्ची भक्ति, तप और भगवान के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन के कल्याण का मार्ग है।
इस प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को ईश्वर के प्रति निष्ठा और समर्पण का संदेश दिया गया। कथा के दौरान ग्राम प्रधान कुंती देवी और उनके पुत्र दीपक लोनिया चौहान ने कथा व्यास को सम्मानित किया। कथा के परीक्षित अनिल कुमार सिंह और उनकी धर्मपत्नी को भी सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में उपस्थित संत-महात्माओं को भी पटका और दक्षिणा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कथा का आयोजन क्षेत्र में धार्मिकता और अध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है, जिससे स्थानीय समुदाय को प्रेरणा मिल सके।
अगली खबरें
