नरही के बाल विद्या गर्ल्स स्कूल का ताला खुला, students को राहत
नरही स्थित सरकारी सहायता प्राप्त विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल का ताला बुधवार को खोल दिया गया है। स्कूल प्रबंधन को अब ताला खुलवाने के लिए पुलिस को कोई शुल्क नहीं देना होगा। डीआईओएस ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस स्कूल पहुंचकर ताला खुलवाकर विद्यालय प्रबंध समिति के सुपुर्द कर दिया। स्कूल में यथावत काम काज होंगे और छात्र-छात्राएं ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहली जुलाई से इसी स्कूल में पढ़ाई कर सकेंगे। यह संभव हुआ स्कूल के शिक्षकों, छात्र और छात्राओं के संघर्ष की वजह से।
एडीएम कोर्ट ने सोमवार को डीआईओएस की ओर से उपलब्ध कराए गए पत्रावलियों का निरीक्षण करने के बाद प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया था। उन्होंने पूर्व के आदेश को वापस लेते हुए विद्यालय प्रबंधन को तत्काल कब्जा दिलाने का आदेश जारी किया था। स्कूल की मैनेजर संतोष रस्तोगी, प्रधानाचार्या रश्मि यादव समेत अन्य शिक्षिकाएं मंगलवार को स्कूल का ताला खुलवाने के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाती रहीं। स्कूल का ताला खुलवाने के एवज में स्कूल के नजदीकी चौकी इंचार्ज ने पुलिस फोर्स के लिए शुल्क जमा कराने की बात कही थी। अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया कि सहायता प्राप्त स्कूल होने के नाते कोई शुल्क नहीं देना होगा।
वर्ष 1936 से संचालित इस विद्यालय को एडीएम पूर्वी की कोर्ट ने किराएदारी के विवाद में 21 अप्रैल को विद्यालय परिसर खाली करने का आदेश दे दिया था। बीते 4 जून को पुलिस की मौजूदगी में स्कूल को खाली करा लिया गया था, जिसमें स्कूल की संपत्ति बाहर फेंक दी गई थी। इस कार्रवाई के विरोध में छात्राओं ने प्रदर्शन किया था और मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी। सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा और माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा ने भी स्कूल बचाने का समर्थन किया था।
बिठूर सीएचसी में डॉक्टर गायब: DM ने लिया एक्शन, वेतन कटौती का आदेश
कानपुर: एनएसआई निदेशक को वन विभाग का कारण बताओ नोटिस, 722 पेड़ों की अवैध कटाई का मामला
लखनऊ में जन चौपाल: गृहकर से सीवर तक, महापौर सुनेंगी जनता की समस्याएं
दयाल फार्म्स में कचरा डंपिंग से भूजल प्रदूषण का खतरा, स्थानीय लोगों का गुस्सा | Lucknow groundwater pollution
लखनऊ में नकली नोटों का जखीरा पकड़ा, अंडरवर्ल्ड और नेपाल कनेक्शन की जांच
आगरा में बनेगा 65 फीट ऊंचा अटल मेमोरियल, लखनऊ एक्सप्रेसवे से दिखेगी प्रतिमा; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
आगरा फोर्ट में मनेगा महाराजा सूरजमल का विजय उत्सव, जानें इतिहास
सारसौल चौराहे पर स्टंट कर रहे दो बाइक सवार युवक पकड़े, दर्ज हुआ मुकदमा
