यूपी का नटवरलाल: एक ही प्रॉपर्टी पर दो बैंकों से लोन, फिर मकान की बिक्री – Banking Scam
गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में एक ही मकान पर दो अलग-अलग बैंकों के दावे ने सनसनी फैला दी है। दोनों बैंकों के पास संपत्ति को गिरवी रखकर ऋण लेने के अपने-अपने दस्तावेज मौजूद हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) को जांच सौंप दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मकान मालिक ने कथित तौर पर एक ही संपत्ति पर दो बार लोन लिया और बाद में उसे बेच भी दिया, जिससे विवाद गहरा गया है।
दोनों बैंकों का दावा है कि संबंधित मकान को गिरवी रखकर उनके यहां से ऋण लिया गया था। दोनों के पास अलग-अलग समय के वैध प्रतीत हो रहे दस्तावेज हैं, जो इस मामले को और उलझा रहे हैं। आरोप है कि मकान मालिक ने पहले एक बैंक से लोन लिया, फिर उसी भवन के दस्तावेजों के आधार पर दूसरे बैंक से भी कर्ज ले लिया। इसके बाद उस मकान को किसी तीसरे व्यक्ति को बेच दिया गया। जब दोनों बैंक वसूली के लिए आगे आए, तो एक ही संपत्ति पर दोहरे दावे का खुलासा हुआ।
इस घटनाक्रम के बाद दोनों बैंकों के प्रबंधन ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस दस्तावेजों की जांच कर रही है। मकान के वर्तमान मालिक ने भी वैध तरीके से संपत्ति खरीदने का दावा किया है और कहा है कि उसे इस विवाद की जानकारी नहीं थी। सीओ गीडा योगेंद्र सिंह के अनुसार, सभी संबंधित पक्षों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस जांच में बैंक कर्मचारियों की लापरवाही या मिलीभगत की भी पड़ताल की जा रही है।
गाजीपुर हिंसा: अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछे 5 सवाल, PDA समुदाय में बढ़ा गुस्सा
गाजीपुर हिंसा: अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछे 5 सवाल, PDA समुदाय में बढ़ा गुस्सा
सिक्कों का खजाना: यूपी के नितिन के पास है देश की चारों टकसाल के निशान वाले Coin का कलेक्शन
आगरा में मां की हैवानियत: बेटी को नाले में डुबोया, फिर पत्थर से कूच डाला; mother’s cruelty news
शिक्षामित्रों के मानदेय पर अखिलेश का वार, बोले- भाजपा का SIR कर देंगे शिक्षामित्र
यूपी के परिषदीय स्कूलों में अब खुद बनेंगे टाइम टेबल, प्रधानाध्यापक को मिली जिम्मेदारी
झांसी में सनसनीखेज हत्या: गुजरात से लाई महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, बेटे को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार
काकोरी में प्लाटिंग साइट पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
