बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद, आम को भारी नुकसान
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार रात अचानक मौसम ने करवट बदली। मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों में चिंता की लहर दौड़ गई है। खेतों में पानी भरने और खलिहानों में कटी फसल के भीग जाने से गेहूं के दाने काले पड़ने और सड़ने का खतरा पैदा हो गया है।
तेज आंधी और बारिश का असर आम के बागों पर भी दिखा। पेड़ों पर लगे छोटे फल (टिकोरे) भारी मात्रा में टूटकर गिर गए। मौसम में आई नमी और तापमान में गिरावट के कारण आम में कीट और फफूंदी जैसी बीमारियों के पनपने का खतरा बढ़ गया है, जिससे बागवानों की नींद उड़ गई है। यह बेमौसम बारिश किसानों के लिए दोहरी मार साबित हुई है।
किसानों का कहना है कि साल भर की मेहनत और जमा-पूंजी उनकी फसलों में लगी थी। प्रकृति के इस बदले मिजाज से अन्नदाता अब गहरे आर्थिक संकट की आशंका से परेशान हैं। इस प्राकृतिक आपदा से जहां गेहूं की फसल की गुणवत्ता प्रभावित होगी, वहीं आम की पैदावार पर भी असर पड़ने की उम्मीद है।
गाजीपुर हिंसा: अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछे 5 सवाल, PDA समुदाय में बढ़ा गुस्सा
गाजीपुर हिंसा: अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछे 5 सवाल, PDA समुदाय में बढ़ा गुस्सा
सिक्कों का खजाना: यूपी के नितिन के पास है देश की चारों टकसाल के निशान वाले Coin का कलेक्शन
आगरा में मां की हैवानियत: बेटी को नाले में डुबोया, फिर पत्थर से कूच डाला; mother’s cruelty news
शिक्षामित्रों के मानदेय पर अखिलेश का वार, बोले- भाजपा का SIR कर देंगे शिक्षामित्र
यूपी के परिषदीय स्कूलों में अब खुद बनेंगे टाइम टेबल, प्रधानाध्यापक को मिली जिम्मेदारी
झांसी में सनसनीखेज हत्या: गुजरात से लाई महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, बेटे को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार
काकोरी में प्लाटिंग साइट पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
