कानपुर में पुल मरम्मत के कारण Agra Fort Intercity का रूट बदला, 42 दिन तक लखनऊ नहीं जाएगी ट्रेन
कानपुर में गंगा नदी पर रेलवे पुल के गर्डर बदलने का काम शुरू हो गया है। इस मरम्मत कार्य के चलते रेलवे ने 8 अप्रैल से 42 दिनों के लिए ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। इसका सीधा असर आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन पर पड़ा है। यह ट्रेन 8 अप्रैल से कानपुर पहुंचकर निरस्त हो जाएगी और लखनऊ तक नहीं जाएगी।
यह मेगा ब्लॉक सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक डाउन लाइन (कानपुर-लखनऊ) पर रहेगा। इस दौरान अन्य ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनों के रूट भी बदले हैं।
05033 गोमतीनगर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन भी 11 मई तक प्रत्येक सोमवार को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, मैलानी, पीलीभीत, इज्जतनगर, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, बलसाड, वापी, बोरीवली के रास्ते अगले दिन बांद्रा पहुंचेगी।
वापसी में 05034 स्पेशल बांद्रा से 7 अप्रैल से 12 मई तक प्रत्येक मंगलवार को परिवर्तित मार्ग से गोमतीनगर पहुंचेगी।
