लखनऊ के युवक की केरल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; थाने पर हंगामा | UP crime news
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवक की संदिग्ध मौत को लेकर परिजनों ने महिगंवा थाने पर जमकर हंगामा किया। युवक की मौत केरल में ट्रेन हादसे में हुई बताई जा रही है, लेकिन परिवार का आरोप है कि यह हत्या है और साजिश के तहत अंजाम दी गई है।
रामपुरवा गांव निवासी सौरभ 10 अप्रैल को अपने गांव के दो युवकों के साथ घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक, पिलहटी गांव के अखिलेश और कान्हा उसे चेन्नई में काम दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गए थे। कई दिन बीत जाने के बाद भी जब सौरभ का कोई संपर्क नहीं हुआ तो परिवार ने 13 अप्रैल को महिंगंवा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसी बीच परिजनों को खबर मिली कि सौरभ की केरल में एक ट्रेन हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने शव की फोटो भी भेजी, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। हालांकि, सौरभ की मां मनोरमा और अन्य परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार कर दिया। उनका आरोप है कि जिन लोगों ने सौरभ को काम के बहाने दूसरे राज्य ले जाकर साजिश रची, उन्होंने ही उसकी हत्या की है।
शनिवार शाम को युवक की मौत की खबर से आक्रोशित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष महिगंवा थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की। स्थिति को देखते हुए इटौंजा, बक्शी का तालाब और महिला थाने की पुलिस के साथ एसीपी ज्ञानेन्द्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है।
लखनऊ में ‘याद-ए-शोहदा’ोहदा’ का आयोजन, Iran attack में शहीद बच्चों को दी श्रद्धांजलि
कानपुर में पुल मरम्मत के कारण Agra Fort Intercity का रूट बदला, 42 दिन तक लखनऊ नहीं जाएगी ट्रेन
कादरगंज में PWD road news: सड़क बनी, लेकिन सोल्डर नदारद; दुर्घटनाओं से परेशान ग्रामीण
कानपुर देहात में धूमधाम से मना BJP Foundation Day, कैबिनेट मंत्री ने बताया पार्टी का लक्ष्य
लखनऊ के इंदिरानगर, राजाजीपुरम में कल बिजली कटौती, जानें पूरा शेड्यूल (Lucknow news)
यूपी एसटीएफ ने जब्त किए 16 लाख के प्रतिबंधित Oxytocin injection, एक गिरफ्तार
कानपुर में बारिश-ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान, शिवराजपुर-चौबेपुर में सबसे ज्यादा क्षति
कानपुर: CSJMU में ‘Art Therapy’ पर चर्चा, कला को बताया मानसिक स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम
