Aligarh news: शतचंडी महायज्ञ का हुआ विसर्जन, वसोरधारा पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन
अलीगढ़ के जिरौली मोड़ स्थित श्रीविद्या धाम आश्रम में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ का समापन हो गया है। 19 मार्च से चल रहे इस महायज्ञ का उद्देश्य विश्व की मंगल कामना, भारत राष्ट्र की एकता, गाय और पर्वत की रक्षा करना था। बुधवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद रविवार को यजमानों ने वसोरधारा विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की।
महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के सानिध्य में आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री, रवि शास्त्री सहित अन्य आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विसर्जन क्रिया संपन्न कराई। सभी यजमानों ने प्रधान कुंड में वसोरधारा की पूर्णाहुति दी। आचार्यों ने बताया कि प्रत्येक कुंड की तीन परिधियां होती हैं—सफेद (भगवान विष्णु), लाल (भगवान ब्रह्मा) और काली (भगवान शिव) को समर्पित।
विसर्जन के बाद सभी उपस्थित लोगों को गौ रक्षा का संकल्प दिलवाया गया। इस दौरान संजय नवरत्न, जितेंद्र गोविल, तेजवीर सिंह, धीरू सिंह, पवन तिवारी, जसवंत सिंह और रजनीश वार्ष्णेय समेत कई यजमान उपस्थित रहे।
अलीगढ़ में 24 घंटे के अंदर तीन आत्महत्याएं, Aligarh news में हड़कंप
अलीगढ़: सड़क हादसे में किसान की मौत, एक माह बाद बेटे ने दर्ज कराया मुकदमा
अलीगढ़ में Bharat Vikas Parishad ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 155 मरीजों का हुआ चेकअप
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से Aligarh में हड़कंप, आवासीय कॉलोनियों में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर होगी कार्रवाई
