0

झांसी: Smart Meter को लेकर गरमाई सियासत, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने घेरा बिजली विभाग के अफसर

By Apr 18, 2026

झांसी में बिजली उपभोक्ताओं को एडवांस बिलिंग के लिए मजबूर करने वाले स्मार्ट मीटरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के डायरेक्टर संजय जैन का घेराव किया। यह घेराव मुख्य अभियंता कार्यालय पर किया गया, जहां डायरेक्टर संजय जैन स्मार्ट मीटरों से संबंधित समस्याओं और कार्य की प्रगति की समीक्षा करने आए थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी पुलिस के सहारे जबरन स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगा रहे हैं, जबकि लोकसभा में सरकार की ओर से यह आश्वासन दिया गया था कि उपभोक्ताओं पर मीटर लगाने का कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन स्मार्ट मीटरों की गति बहुत तेज है, जिससे उपभोक्ताओं का बिल कई गुना ज्यादा आ रहा है।

प्रदीप जैन ने मांग की कि इन मीटरों को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को बकाया बिल की सूचना दिए बिना ही उनके कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर से उत्पन्न समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान इम्तियाज हुसैन, मुकेश अग्रवाल, वैभव भारत बट्टा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

झाँसी में कृष्ण जन्म होते ही थिरक उठे भक्त, Bhagwat Katha में उमड़ी आस्था

झाँसी के गुरसरांय क्षेत्र में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म का प्रसंग आते ही पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। विक्रमपुरासानी गांव में आयोजित इस कथा के दौरान जैसे ही कथावाचक ने भगवान...
By Apr 18, 2026

साझा करें