KGMU में बदइंतजामी पर एक्शन, सिस्टर इंचार्ज को नोटिस जारी (KGMU news)
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में रोबोटिक सर्जरी यूनिट की बदइंतजामी पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को ऑपरेशन के दौरान जरूरी ओटी ड्रेस, जूते और चप्पल न मिलने के मामले में चिकित्सा अधीक्षक ने यूनिट की सिस्टर इंचार्ज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस अस्पताल में अव्यवस्था और लापरवाही की शिकायतों के बाद दिया गया है।
KGMU की शताब्दी फेज-1 स्थित रोबोटिक सर्जरी यूनिट में लंबे समय से यह समस्या चल रही थी। विभिन्न विभागों से आने वाले डॉक्टरों को अपने साथ ओटी ड्रेस और जूते-चप्पल लाने पड़ रहे थे। इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही थी, बल्कि सर्जरी की तैयारियों पर भी असर पड़ रहा था।
नोटिस में सिस्टर इंचार्ज से पूछा गया है कि स्टोर से आवश्यक सामग्री क्यों नहीं मंगाई गई। प्रशासन ने इस लापरवाही को गंभीर माना है, क्योंकि मरीजों को भी अपने विभाग से ओटी ड्रेस पहनकर यूनिट तक आना पड़ रहा था, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
KGMU प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि सिस्टर इंचार्ज को दो कार्यदिवस के भीतर जवाब देने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही से अस्पताल की छवि धूमिल हो रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
Lucknow crime news: अमीनाबाद में घर में घुसकर भाई-बहन पर जानलेवा हमला, सोने की चेन लूटी
Lucknow: Charbagh और एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पत्नी के दोस्त को फंसाने की थी साजिश
पंचतंत्र की कहानियों का असली मकसद, लखनऊ में बताया गया क्यों लिखी गई थी ये कहानियां
Lucknow news: एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले का खतरा, वायुसेना ने CISF को दी एंटी-ड्रोन ट्रेनिंग
त्वचा के दाग और जोड़ों का दर्द हो सकता है Lupus disease का संकेत
KGMU में डॉक्टर-कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, पूर्व मंत्री के बेटे ने किया प्रदर्शन; Lucknow news
लखनऊ में ट्रैफिक सिपाही को थप्पड़ मारने वाला गिरफ्तार, खुद को बताया कथावाचक (Lucknow news)
