प्रिंसिपल को गोली मारने वाले आरोपी की तलाश में UP पुलिस की तीन जिलों में छापेमारी
लखनऊ के रहीमाबाद स्थित जुगराजगंज में प्रभावती पीवी शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल अनिल कुमार सिंह को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी विजय पाल की तलाश में तीन जिलों में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस की एक टीम आरोपी के परिवारीजनों से भी लगातार संपर्क में है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि जुगराजगंज निवासी अनिल कुमार सिंह और आरोपी विजय पाल बचपन के दोस्त थे। दोनों के बीच गहरा मेलजोल था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उनकी दोस्ती में दरार पड़ गई और विजय पाल ने अनिल कुमार सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया।
अनिल कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले आरोपी विजय पाल का हाथ दुकान में आग लगने से जल गया था। दोस्ती के चलते अनिल ने उसके इलाज में आर्थिक मदद भी की थी। अनिल कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी की बहू और पत्नी उनके स्कूल में टीचर थीं, लेकिन पिछले सत्र में उन्होंने शिक्षण कार्य छोड़ दिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद ही जानलेवा हमले का राज खुल पाएगा।
लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
Lucknow crime news: अमीनाबाद में घर में घुसकर भाई-बहन पर जानलेवा हमला, सोने की चेन लूटी
Lucknow: Charbagh और एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पत्नी के दोस्त को फंसाने की थी साजिश
आगरा तहसील पार्किंग ठेका 25.10 लाख में बिका, 11 लोगों ने लगाई बोली | agra news
CM Yogi के आगमन से पहले Greater Agra योजना की तैयारियों का निरीक्षण, अधिकारियों ने लिया जायजा
कानपुर के हैलट अस्पताल में आंधी का कहर, 12 पेड़ गिरे, कई वाहन क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला
यूपी में Crime News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, चोरी और सड़क हादसों में मौत
कानपुर में bike accident: खड़ी बाइक पर बैठे किसान की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
