0

लखनऊ: असलहों से लैस बदमाशों ने बच्ची को बंधक बनाकर लूटे लाखों के जेवर, फायरिंग कर फरार

By Apr 2, 2026

सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के माईजी का पुरवा में बीती रात असलहों से लैस बदमाशों ने एक फास्ट फूड विक्रेता के घर धावा बोल दिया। छत के रास्ते घर में घुसे बदमाशों ने पहले विरोध करने पर महिला से हाथापाई की, फिर उसकी पांच साल की बच्ची को बंधक बना लिया। बच्ची को छीनकर बदमाशों ने अलमारी से करीब छह से सात लाख रुपये के जेवर और एक हजार रुपये नकद लूट लिए।

ग्रामीणों के शोर मचाने पर बदमाश बच्ची को कुछ दूरी पर छोड़कर फायरिंग करते हुए आउटर रिंग रोड के रास्ते फरार हो गए। इस घटना से पहले बदमाशों ने इलाके के ठेकेदार समेत तीन अन्य घरों में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश में पांच टीमें गठित कर दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने बच्ची को घर से कुछ दूरी पर छोड़ दिया था। हालांकि, पीड़ित पक्ष का कहना है कि भागते समय बदमाशों ने फायरिंग की थी, लेकिन पुलिस को अभी तक फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ग्रामीणों ने गांव में जुआरियों और असामाजिक तत्वों के जमावड़े की बात भी बताई है, जिससे आपराधिक घटनाओं का डर बना रहता है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

लखनऊ में बिना फिटनेस के 13 स्कूली वाहन सीज, RTO का अभियान जारी

राजधानी लखनऊ में स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त हो गया है। आरटीओ प्रवर्तन की टीम ने बुधवार को एक विशेष अभियान चलाकर बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के चल रहे 13 स्कूली वाहनों...
By Apr 2, 2026

लखनऊ में पांच अप्रैल को निकलेगा नगर कीर्तन, गुरु तेग बहादुर प्रकाश पर्व का महत्व

लखनऊ शहर में पांच अप्रैल को एक भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व और वैशाखी के शुभ अवसर पर हो रहा है। पांच प्यारों...
By Apr 2, 2026

लखनऊ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

लखनऊ की जिला जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर बुधवार सुबह एक बार फिर सिविल कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस धमकी भरे मेल से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच...
By Apr 2, 2026

पत्नी-बच्चों संग नॉनवेज खा रहा हिस्ट्रीशीटर, सादे कपड़ों में पहुंची Lucknow Police, ऐसे हुई गिरफ्तारी

लखनऊ पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो रंगदारी और जानलेवा हमले के मामले में वांछित था। आरोपी, जिसकी पहचान इस्लाम उर्फ ओलू के तौर पर हुई है, मंगलवार...
By Apr 2, 2026

साझा करें